Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलगांव झारखंड की शान और विश्वस्तरीय खेल संरचना: सुदिव्य कुमार

Ranchi: झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के संचालन, खेलगांव के जीर्णोद्धार और राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर शुक्रवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने की. बैठक में सीसीएल के सीएमडी सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे. खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि खेलगांव न केवल झारखंड की शान है, बल्कि यह एक विश्वस्तरीय खेल संरचना भी है. इसे सही स्थिति में बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. हमारा प्रयास है कि झारखंड में नियमित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हों और खेलगांव इसका केंद्र बने. इसे भी पढ़ें - 16">https://lagatar.in/tribal-advisory-committee-meeting-will-be-held-on-16th-focus-will-be-on-pesa-law/">16

को होगी ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी की बैठक, पेसा कानून पर रहेगा फोकस

खेल विश्वविद्यालय की स्थापना पर जोर

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परिकल्पना है कि राज्य में एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए, जहां झारखंड समेत देश और विदेश के छात्र खेल शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन कर सकें. हालांकि इस दिशा में हो रही प्रारंभिक देरी पर उन्होंने चिंता जताई और कोल इंडिया लिमिटेड एवं सीसीएल से इसमें सहयोग की अपेक्षा जताई.

सीसीएल ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

सीसीएल के सीएमडी ने आश्वस्त किया कि खेलगांव के जीर्णोद्धार के लिए कोल इंडिया के साथ समन्वय कर शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रयास से न केवल खेलगांव का समग्र विकास होगा, बल्कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना में भी गति मिलेगी. बैठक में सभी अधिकारियों ने राज्य में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इसे भी पढ़ें -महिला">https://lagatar.in/mahila-congress-called-decision-of-allahabad-high-court-shameful-rape-abuse-was-given-bell-considering-the-victim-also-responsible/">महिला

कांग्रेस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को शर्मनाक कहा, पीड़िता को भी जिम्मेवार मानते हुए रेप के आरोपी को दी थी बेल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही