Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलो इंडिया 10 का दम महिला क्रॉस कंट्री दौड़ 19 मार्च को

Ranchi : भारतीय खेल प्राधिकरण एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह 7:30 बजे बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव के मुख्य गेट से खेलो इंडिया 10 का दम क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा. खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर और 18 वर्ष से ऊपर ओपन वर्ग की महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर दौड़ आयोजित होगा. इस दौड़ में रांची जिला की कोई भी महिला भाग ले सकती है.

केवल आधार कार्ड लाना होगा

18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को जन्म प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के लिए केवल आधार कार्ड लाना होगा. इच्छुक महिला एवं बालिका प्रतिभागियों को होटवार में सुबह 7 बजे तक रिपोर्ट करना है. कांके विधायक समरी लाल एवं कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल विजेता लवली चौबे मुख्य अतिथि होंगे. सभी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिये जायेंगे. पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – मैं">https://lagatar.in/i-have-been-a-judge-for-23-years-no-one-told-me-how-to-decide-a-case/">मैं

23 सालों से जज हूं, मुझसे किसी ने भी नहीं कहा, किसी केस में फैसला कैसे करना है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही