Search

 
 
 

खेलो इंडिया नेशनल वुशु वीमेन लीग का शुभारंभ

 
Chandigarh : मंगलवार से खेलो इंडिया वुशु वीमेन लीग नेशनल प्रतियोगिता कि शुरूआत चंडीगढ़ में हुई. 24 से 27 जनवरी तकचलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगदीप सिंह, आईएएस ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएस बावा, प्रो चांसलर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, अरविंद सिंह कंग एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सीयू , चीफ कोच हॉकी इंडिया साईं, खेल अधिकारी महेश जेटली और गुरदीप गिल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मौके पर मौजूद रहे. बता दें कि महिला वुशु को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे भारत को चार जोन में बांटकर खेलो इंडिया वुशु वीमेन लीग का आयोजन श्रीनगर, रांची, मणिपुर और कोझिकोड में किया गया. जोनल प्रतियोगिता और सीनियर नेशनल के पदक विजेता खिलाड़ी मंगलवार से शुरू हुए नेशनल लीग में 21 लाख की इनामी राशि के लिए जोर आजमाइश करेंगे. इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पदक विजेता खिलाड़ी को क्रमशः 50, 30 और 20 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी पूरे भारत से भाग ले रही हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/whatsapp-image-2023_01_24-at-5.52.30-pm_982.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />  आज के परिणाम : ननचवान स्पर्धा में  स्वर्ण - के लक्ष्मी देवी मणिपुर रजत - रेजिना तमंग दिल्ली कांस्य - योर्ना रोशनी अरुणाचल प्रदेश कांस्य - रोंगिला डायमरी असम इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-bank-manager-hanged-himself-divorce-case-was-going-on-with-her-husband/">रांचीः

बैंक मैनेजर ने फंदे से झूलकर दी जान, पति से चल रहा था तलाक का केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही