Search

 
 
 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मलखंब प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी के रूप में रांची के अजय झा का चयन

 
Ranchi: 6 से 10 फरवरी तक मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मलखंब प्रतियोगिता के लिए रांची के अजय झा का चयन किया गया है. अजय झा बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक हैं. अजय झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी हैं. जिन्हें लगातार दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं नेशनल गेम्स गुजरात के लिए चयन किया गया. झारखंड में मलखंब खेल के संस्थापक एवं वर्तमान में झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव के रूप में अजय झा कार्य कर रहे है और लगातार प्रयासरत हैं कि पूरे राज्य में मलखंब खेल को सभी जिलों में आगे बढ़ाने के लिए भी कार्य कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- आरटीआई">https://lagatar.in/activists-gathered-from-all-over-the-country-to-brainstorm-on-the-rti-act-said-in-the-absence-of-publicity-the-common-mans-weapon-is-blunt/">आरटीआई

एक्ट पर मंथन के लिए देशभर से जुटे एक्टिविस्ट, बोले- प्रचार-प्रसार के अभाव में आमजन का हथियार कुंद
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मलखंब प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बंगीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य, महासचिव विकास कुमार राय, विधालय सचिव सजल बनर्जी, कल्याण सचिव मोनी पोद्दार, विधालय की प्रधानाध्यापिका मंजू रानी डे, जगदीश सिंह जग्गू, आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-surrender-of-prize-naxalite-mithilesh-singh-cpi-maoists-zonal-committee-declared-him-a-traitor/">बेरमो

: इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह का सरेंडर, भाकपा माओवादी की जोनल कमेटी ने किया गद्दार घोषित
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही