Search

 
 
 

खेलो झारखंड की वॉलीबॉल और तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा का समापन शनिवार को

 
Ranchi : रांची के खेलगांव परिसर में आयोजित खेलो झारखंड के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के वॉलीबॉल और तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा का समापन शनिवार को होगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में टाना भगत इंडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल और तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल में अंडर 17 बालक वर्ग में रामगढ़ और बोकारो ने अपने मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह पक्की की. पहला सेमीफाइनल में रामगढ़ ने लोहरदगा को एवं बोकारो ने गिरिडीह को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. अंडर 17 बालिका वर्ग में लातेहार, गढ़वा, गोड्डा और प.सिंहभूम ने सेमिफाइनल में प्रवेश किया. अंडर-19 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम, रांची, खूंटी,हजारीबाग,गढ़वा, चतरा, लातेहार और गुमला टीम पहुंची. आर्चरी का रिजल्ट अंडर 19 बॉयज ओवरऑल कंपाउंड 1. कृष्चंद्र देव - प्रथम 2. अमर भगत - द्वितीय अंडर 14 बॉयज ओवरऑल कंपाउंड 1. साहिल प्रियांशु बनवार - प्रथम अंडर 14 गर्ल्स ओवरऑल कंपाउंड 1. अनुज गारी - प्रथम 2. मनीषा समद - द्वितीय 3. माधुरी कुमारी - तृतीय अंडर 14 गर्ल्स ओवरऑल रिकर्व  1. तमन्ना वर्मा - प्रथम 2. बासमती चत्तर - द्वितीय 3. आंचल कुमारी - तृतीय अंडर 14 बॉयज ओवरऑल रिकर्व  1. मृणाल कुम्हार - प्रथम 2. संदीप सिंह - द्वितीय 3. दसमत हंसदा - तृतीय अंडर 19 गर्ल्स ओवरऑल इंडियन राउंड 1. सुनीता सवाइयां - प्रथम 2. मनीषा कुमारी - द्वितीय 3. सरीना बुरिली - तृतीय अंडर 19 बॉयज ओवरऑल इंडियन राउंड 1. सुनील हेस्सा - प्रथम 2. चंदन प्रमाणिक - द्वितीय 3. संजय सांडिल्य - तृतीय इसे भी पढ़ें – सिसई">https://lagatar.in/sisai-husband-and-wife-died-in-road-accident-son-serious/">सिसई

: सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही