Search

 
 
 

Hazaribagh News: हजारीबाग रथयात्रा में श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया खिचड़ी महाप्रसाद

रथयात्रा महोत्सव के मौके पर इस्कॉन मंदिर की ओर से पहली बार हजारीबाग में भव्य रथयात्रा निकाली गई. इस दौरान ओम आरोहणम् संस्था ने श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: रथयात्रा महोत्सव के मौके पर इस्कॉन मंदिर की ओर से पहली बार हजारीबाग में भव्य रथयात्रा निकाली गई. इस दौरान ओम आरोहणम् संस्था ने श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया. संस्था की संस्थापिका और भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं.

इसे भी पढ़ें: 

शेफाली गुप्ता ने रथयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का भी संदेश देती है. उन्होंने लोगों से प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की.

Uploaded Image

रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने श्रद्धा के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की. पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा.

Uploaded Image

ओम आरोहणम् संस्था की ओर से बताया गया कि संस्था लंबे समय से विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सेवा कार्य और प्रसाद वितरण करती आ रही है. इस रथयात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही