Search

 
 
 

Ranchi News: खेलो झारखंड में खो-खो और कबड्डी के 1152 खिलाड़ी होंगे शामिल

Ranchi News: प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों के अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 1,152 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें कबड्डी के 576 और खो-खो के 576 खिलाड़ी शामिल हैं.
 
खेलो झारखंड के खिलाड़ी

Ranchi News: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 के तहत खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 6 और 7 अक्टूबर को खेलगांव स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम एवं हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा.

 

प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों के अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 1,152 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें कबड्डी के 576 और खो-खो के 576 खिलाड़ी शामिल हैं.

 

सोमवार शाम सात बजे तक सभी जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों की खेलगांव में रिपोर्टिंग पूरी हो गई. खिलाड़ियों के आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं खेलगांव में सुनिश्चित की गई हैं.

इसे भी पढ़ें: 

प्रतियोगिता के सुचारु संचालन को लेकर सोमवार शाम हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में सभी जिलों से आए कोच-मैनेजर, आयोजन समिति के सदस्यों और संबंधित खेल संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने की.

 

बैठक में आयोजन सचिव ने खिलाड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भोजन, समयबद्धता और अनुशासन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी की बेहतर देखरेख आयोजन समिति की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी कोच और मैनेजरों से खिलाड़ियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने तथा खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की.

 

उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड विद्यालयी प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही