Khunti : झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात खूनी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी. पदमपुर गांव में घर में घुसकर बदमाशों ने युवक हेरमन होरो की गोली मारकर हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार, दो अपराधी अचानक घर में घुसे और हेरमन होरो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अपराधियों ने उनके सीने में तीन गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
वारदात की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है .अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है. फिलहाल, हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment