Search

 
 
 

Khunti News : हथियार-कारतूस के साथ PLFI उग्रवादी राजेश महतो गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई संगठन से जुड़े एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नक्सली की पहचान राजेश महतो उर्फ राजा महतो के रूप में हुई है, जो बेड़ो थाना क्षेत्र के गढ़गांव गांव का रहने वाला है.
 

Khunti : खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई संगठन से जुड़े एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नक्सली की पहचान राजेश महतो उर्फ राजा महतो के रूप में हुई है, जो बेड़ो थाना क्षेत्र के गढ़गांव गांव का रहने वाला है. 

 

जानकारी के अनुसार, एसपी ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई संगठन का एक सक्रिय सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इसी सूचना के आधार पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने कर्रा थाना क्षेत्र के सोनमेर-तिलमा मार्ग में वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का दो पर्चा, तीन मोबाइल फोन और एक छोटा बैग बरामद किया गया.

 

पूछताछ में आरोपी ने पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात स्वीकार की है.  पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही