Search

Khunti News : बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

Khunti : ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कचहरी मैदान में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस जवानों को आपात स्थिति और भीड़ नियंत्रण से निपटने का अभ्यास कराया गया.

 

मॉक ड्रिल के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज और तनावपूर्ण हालात में त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया. जवानों को त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए.

Uploaded Image

मॉक ड्रिल में शामिल जवान

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना है.

 

इसके लिए शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके साथ ही बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगी और कंट्रोल रूम के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी.

 

उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन एवं कंट्रोल रूम नंबर 9471771101 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//