Search

 
 
 

खूंटी: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन, ट्राई साइकिल का वितरण

 
Khunti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है. इसके तहत सोमवार को नगर भवन खूंटी में ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. इसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल ने की. कार्यक्रम में दिव्यांगों के बीच व्हील चेयर व ट्राई साइकिल बांटा गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल थे. उन्होंने दिव्यांग और ज़रूरतमंदों के बीच ट्राई साइकिल और व्हील चेयर बांटा. उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोगों को अपने दैनिक जीवन में सरलता आये, इसके लिए सेवा पखवाड़ा के तहत उनके बीच इन उपकरणों का वितरण किया गया है. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/bjp-trying-to-target-jmm-with-its-arrow-of-1932/">झामुमो

के 1932 के तीर से उसे ही निशाना बनाने की कोशिश में भाजपा
कार्यक्रम में कृत्रिम उपकरण कार्यक्रम प्रभारी जगरनाथ मुंडा, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, जिला महामंत्री बिनोद नाग, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियांक भगत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदनमोहन गोप, कृष्णानंद तिवारी, विकास चौधरी, कलिन्द्र राम, नगर अध्यक्ष अर्जून पहान, सुदर्शन भोगता, सत्यम मिश्रा, पंकज राम, वार्ड पार्षद  सोनामति देवी, संगीता कच्छप, फेकला मांझी और कृष्णा लोहरा सहित गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– केरल:">https://lagatar.in/kerala-governor-slams-left-front-government-says-i-was-harassed-video-clip-shared-with-media/">केरल:

राज्यपाल ने वाम मोर्चा सरकार को घेरा, कहा, मुझे परेशान किया गया… वीडियो क्लिप मीडिया के साथ साझा किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही