Search

 
 
 

दुर्गा पूजा को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट, SP ऋषभ गर्ग के निर्देश पर दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल

Khunti News : मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को अलग-अलग टुकड़ियों में बांटकर काल्पनिक उपद्रव की स्थिति तैयार की गई. हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और दंगा निरोधक ढाल से लैस जवानों ने निर्धारित फॉर्मेशन में तैनाती, भीड़ को नियंत्रित करने और चेतावनी देने का अभ्यास किया. इस दौरान टियर गैस शेल और स्टन ग्रेनेड सहित अन्य दंगा निरोधक उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई.
 
मॉक ड्रिल

Khunti News : आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए खूंटी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस जवानों को उपद्रव और उग्र भीड़ जैसी परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को अलग-अलग टुकड़ियों में बांटकर काल्पनिक उपद्रव की स्थिति तैयार की गई. हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और दंगा निरोधक ढाल से लैस जवानों ने निर्धारित फॉर्मेशन में तैनाती, भीड़ को नियंत्रित करने और चेतावनी देने का अभ्यास किया. इस दौरान टियर गैस शेल और स्टन ग्रेनेड सहित अन्य दंगा निरोधक उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई.

 

अभ्यास के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्य और पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया. इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार करना है.

 

मॉक ड्रिल के समापन के बाद एसपी ऋषभ गर्ग ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अनुशासन, सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिसकर्मी धैर्य, संयम और सूझबूझ के साथ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें.

 

एसपी ने पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने और शांति भंग करने की आशंका वाले चिह्नित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा.

 

खूंटी पुलिस ने आम लोगों से दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही