Search

 
 
 

खूंटी पुलिस ने सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू को रिमांड पर लिया

 
Khunti : जिला पुलिस ने सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू को रिमांड पर लिया है. खूंटी थाना के केस में जयनाथ साहू को पूछताछ के लिए दो दिनों की रिमांड पर लिया गया है. खूंटी जिले में दो दर्जन कांडों में जयनाथ साहू की संलिप्तता रही है. खूंटी, मुरहू, कर्रा, तोरपा, रनिया थाना क्षेत्रों में लगभग तीन दशकों से आतंक का पर्याय बने सम्राट गिरोह के सरगना जयनाथ साहू ने बीते 23 अगस्त को रांची सिविल कोर्ट में जज कमलेश बेहरा की अदालत में सरेंडर किया था.
इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cm-hemant-soren-who-reached-patna-said-the-government-will-continue-to-take-strong-and-big-decisions/">साहिबगंज

: पतना पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, सरकार आगे भी मजबूत और बड़े फ़ैसले लेती रहेगी

मुख्यधारा में लौटने के लिए किया था सरेंडर

झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला समेत कई जिले में कभी सक्रिय रहा सम्राट गिरोह का सुप्रीमो जयनाथ साहू ने मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन जीने के लिए सिविल कोर्ट में जज कमलेश बेहरा की अदालत में सरेंडर किया था. जयनाथ साहू की लंबे समय से रांची, खूंटी समेत कई अन्य जिले की पुलिस को तलाश थी. जयनाथ साहू मूल रूप से रांची जिला के लापुंग का रहने वाला है. उसके ऊपर रंगदारी समेत कई अन्य मामलों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं. हालांकि पुलिस को किसी मामले में साक्ष्य नहीं मिल पाया है.
इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/demand-also-arose-from-ranchi-to-make-rahul-gandhi-the-national-president-again/">राहुल

गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की रांची से भी उठी मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही