Search

 
 
 

खूंटी : सवा किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोाबइल और बाइक जब्त

 
Arvind singh khunti  : सवा किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. खूंटी एसपी अमन कुमार को गुप्त सुचना मिली थी कि सायको की तरफ से एक  बाइक सवार अफीम लेकर खूंटी की ओर जा रहा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठन कर खूंटी तमाड़ रोड पर तमाड़ चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस  दौरान पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार युवक इधर उधर भागने की कोशिश करने लगा. जिसे पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया. तलाशी लेने पर इसके पास से सवा किलो अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. साथ ही  एक पल्सर बाइक नंबर JHO1BF 0195 को जब्त कर लिया.गिरफ्तार तस्कर का नाम सहदेव पाहन उर्फ सानिका है, जो सायको थाना क्षेत्र के कुड़ापुर्ती गांव के टोला गिड़ुम का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें-सरयू">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-the-ed-the-source-of-the-purchase-of-the-vehicles-raghuvar-is-riding-is-suspicious/">सरयू

ने ED को लिखा पत्र- रघुवर जिन गाड़ियों की कर रहे सवारी, उनके खरीद का स्त्रोत है संदिग्ध [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही