Search

 
 
 

खूंटी: 980 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Khunti: मुरहू थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा. पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि नील फैक्ट्री के पास कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के लिए जुटने वाले हैं.
 

Khunti: मुरहू थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा. पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि नील फैक्ट्री के पास कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के लिए जुटने वाले हैं. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित नील फैक्ट्री के पास दबिश दी गई.

 

पुलिस को देख चार लोग भागने लगे, जिनमें से तीन को खदेड़कर पकड़ लिया गया. तलाशी में उनके पास से 980 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने अफीम की खरीद-बिक्री की बात स्वीकार की है. इस संबंध में मुरहू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही