Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटपानी : विधायक दशरथ गागराई ने पार्टी समर्थित नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Kharsawan : झामुमो की ओर से खूंटपानी के पांड्राशाली में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले झामुमो समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई ने खूंटपानी से जिला परिषद सदस्य यमुना तियु, मुखिया नंदिनी बानरा, लोहरदा पंचायत से मेंजारी सामड, दोपाई से धर्मेंद्र बोदरा, पुरूनिया मुक्ता बिरूली, केयाडचालम से मनीषा हाईबुरू, रूईडीह मालती तियू, बड़ागुंटिया हरिचरण हेम्ब्रम समेत विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति व वार्ड सदस्यों को भी सम्मानित किया. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jamshedpur-state-intuc-executive-meeting-today-in-michael-john-auditorium/">नोवामुंडी

: जमशेदपुर माइकल जॉन सभागार में प्रदेश इंटक कार्यकारिणी की बैठक आज

विधायक ने विभिन्न दलों के कार्यकर्ता को फूल माला पहना कर किया पार्टी में शामिल

[caption id="attachment_346946" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/kharsawan-seraikela-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> विधायक दशरथ गागराई के साथ विभिन्न नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि व पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ता.[/caption] कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए. विधायक दशरथ गागराई ने सभी को फूल माला पहना कर पार्टी में शामिल किया. उलाराजाबासा की नव निर्वाचित मुखिया नंदिनी बानरा समेत उलीराजाबाजा के सूर्य प्रकाश बानरा, बड़ाचिरु के बाईधर गोप, दोपाई के कुंजो जामुदा, लोरदा के बागुन सामड़, रुईडीह के अनिल बेसरा, पुरुनिया के टिपु जामुदा, बडागुंटिया के डिबार जोंको व बिनिता जोंको, कियाचालम से नंदलाल हेंब्रम, भोया के मुकेश मेलगांडी ने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-day-yagya-program-concludes-in-utkal-association/">जमशेदपुर

: उत्कल एसोसिएशन में चार दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का समापन

नता से किये वादों को पूरा कर रही है राज्य सरकार : दशरथ गागराई

इस दौरान विधायक दशरथ गागरई ने कहा कि पंचायत चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार बेहतर कार्य कर रही है. जनता से किये हुए वादों को राज्य सरकार एक-एक कर पूरा कर रही है. सबकों मिल कर क्षेत्र का विकास करना है. मौके पर बासंती गागराई, नायडू गोप, डिबु तियु, दुर्गा चरण पाडेया, सतीश पुरती, जयसिंह पुरती, जयसिंह बोदरा, बबलू गोडसेरा, प्राण सिंह लेयांगी, राहुल गोप, मारकुश लेयांगी समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : पटना">https://lagatar.in/patna-people-pelted-stones-on-the-team-that-went-to-remove-the-encroachment-the-situation-in-the-area-tense/">पटना

:अतिक्रमण हटाने गई टीम पर लोगों ने किया पथराव, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही