Search

 
 
 

न्यूयॉर्क में तिरंगे का अपमान करनेवालों को किरेन रिजिजू ने चेताया, कहा, बहुत महंगा पड़ेगा

National News  : मैडिसन स्क्वायर गार्डन पर आयोजित मोहन भागवत के कार्यक्रम का कुछ संगठन विरोध प्रदर्शन रहे थे. रिजिजू द्वारा शेयर वीडियो में मैडिसन स्क्वायर के बाहर एक प्रदर्शनकारी भारतीय झंडे को अपने पैर में बांधकर अपमान करता दिखा. अन्य प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे के कई टुकड़े कर दिये और खालिस्तान समर्थक नारे लगाये.
 
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)

National News  : न्यूयॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल (मैडिसन स्क्वायर) के बाहर भारतीय झंडे के अपमान के मामले ने तूल पकड़ लिया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तिरंगे के अपमान पर कहा कि यह उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा. श्री रिजिजू ने रविवार रात एक्स पर घटना का वीडियो शेयर किया है. केंद्रीय मंत्री ने लिखा, हमने हमेशा कहा है कि आरएसएस, भाजपा या सरकार की आलोचना करने की आपको आजादी है, लेकिन हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो. यह बहुत महंगा पड़ेगा.  


दरअसल मैडिसन स्क्वायर गार्डन पर आयोजित मोहन भागवत के कार्यक्रम का कुछ संगठन विरोध प्रदर्शन रहे थे. रिजिजू द्वारा शेयर वीडियो में मैडिसन स्क्वायर के बाहर एक प्रदर्शनकारी भारतीय झंडे को अपने पैर में बांधकर अपमान करता दिखा. अन्य प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे के कई टुकड़े कर दिये और  खालिस्तान समर्थक नारे लगाये.  

 

जान लें कि मोहन भागवत  के अमेरिका के न्यूयॉर्क और कनाडा के टोरंटो में आयोजित कार्यक्रम कुछ संगठनों को रास नहीं आये हैं. वे संघ को अल्पसंख्यक विरोधी, सांप्रदायिक बताते हुए विरोध में उतर आये हैं. यहां तक कि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भी मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया था, हालांकि विरोध करने वाले कार्यक्रम  को रोक नहीं पाये. 


खबर है कि मैडिसन स्क्वायर में शनिवार को आयोजित यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में 6,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी शामिल हुए. अलग-अलग धर्मों के नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में रब्बी जैकब ब्लूमेंथल, रिवर साइड चर्च की वरिष्ठ मंत्री रेव. एड्रिएन थॉर्न और वॉशिंगटन डीसी की मस्जिद मुहम्मद के अध्यक्षस इमाम तालिब एम. शरीफ समेत कई धर्मगुरु ने सहभागिता की थी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही