Search

 
 
 

किरेन रिजिजू का कांग्रेस सांसदों पर सनसनीखेज आरोप, ओम बिरला के चैंबर में घुस कर उन्हें गालियां दीं

किरेन रिजिजू के अनुसार 20-25 कांग्रेस सांसद ओम बिरला के चैंबर में घुसे और उनके साथ बदतमीजी की. गालियां दीं. कहा कि मौके पर प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई सीनियर नेता मौजूद थे, लेकिन उन लोगों ने अपने सांसदों को रोका नहीं.
 

New Delhi :  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और उनके साथ विपक्षी सांसदों द्वारा अमर्यादित व्यवहार किये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज बुधवार को कांग्रेस के सांसदों पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

 

 
रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के कई सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसे और उनके साथ गालीगलौज की. रिजिजू ने आज मीडिया से बात करते हुए यह आरोप लगाया.


किरेन रिजिजू के अनुसार 20-25 कांग्रेस सांसद ओम बिरला के चैंबर में घुसे और उनके साथ बदतमीजी की. गालियां दीं. कहा कि मौके पर प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई सीनियर नेता मौजूद थे, लेकिन उन लोगों ने अपने सांसदों को रोका नहीं. 


इस बीच ANI ने लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से अहम खबर दी है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग वाले अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कई खामियां हैं. नोटिस में कई जगह फरवरी 2025 लिखा है.


सूत्रों का मानना है कि नियमानुसार नोटिस खारिज हो सकता था. लेकिन स्पीकर ने सचिवालय को निर्देश दिया है कि नोटिस में पायी गयी खामियां  दूर कर आगे की कार्रवाई  करें.


जान लें कि  विपक्ष ने कल मंगलवार को ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. खबरों के अनुसार संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा होने की संभावना है,   

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही