Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : पश्चिम सिंहभूम के 1062566 मतदाता 13 मई को डालेंगे वोट

  • परेशानी खड़ा कर सकती है भीषण गर्मी
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम जिले के कुल 1062566 मतदाता 13 मई को सिंहभूम संसदीय चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर व अन्य पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु तमाम प्रयास तेज किये गये हैं. हालांकि भीषण गर्मी मतदाताओं, पोलिंग टीम व सारे लोगों को परेशानी में डाल सकती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-exploits-of-the-superintending-engineer-of-minor-irrigation-department-are-being-discussed-in-full-swing/">किरीबुरु

: लघु सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता के कारनामे की चर्चा जोरों पर
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी 2024 की जनगणना के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिले की जनसंख्या- 1852596 है. कुल महिलाओं की संख्या- 936234, कुल पुरुषों की संख्या- 916362, कुल प्रखंडों की संख्या-18 है. पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र के कुल मतदाता- 1062566 जिसमें कुल महिला मतदाताओं की संख्या- 542504, कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या- 520037, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या- 15627, अन्य- 25 हैं. मतदान केन्द्र भवनों की संख्या- 962 है. मतदान केन्द्रों की संख्या (जिलान्तर्गत)- 1284, निर्वाची पदाधिकारी की संख्या- 05, सहायक निर्वाची पदाधिकारी की संख्या- 19 है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vishwajit-nandi-active-member-of-shanidev-devotee-group-missing/">आदित्यपुर

: शनिदेव भक्त मंडली का सक्रिय सदस्य विश्वजीत नंदी लापता
विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या एवं अधिसूचित निर्वाची पदाधिकारी में चाईबासा (52 अजजा) में 284, मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा. मझगांव (53 अजजा) में 267, मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी सह-अपर उपायुक्त, प० सिंहभूम चाईबासा. जगन्नाथपुर (54 अजजा) में 233, मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर. मनोहरपुर (55 अजजा) में 264, मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प० सिंहभूम, चाईबासा. चक्रधरपुर (56 अजजा) में 236 मतदान केन्द्र एवं निर्वाची पदाधिकारी, सह अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर हैं. पश्चिम सिंहभूम जिले के शहरी क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या- 102 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में- 1182 (कुल- 1284 मतदान केन्द्र) हैं. इसे भी पढ़ें : ढुल्लू">https://lagatar.in/marwari-sammelan-wrote-a-letter-in-protest-against-dhullu-mla-called-krishna-aggarwal/">ढुल्लू

के विरोध में मारवाड़ी सम्मलेन ने लिखा पत्र, विधायक ने कृष्णा अग्रवाल को फोन कर कहा-चिट्ठी क्यों लिखे हमसे बात करते..सुनिए वायरल ऑडियो
चाईबासा (अजजा) विधान सभा में पुरुष मतदाता- 110466 एवं महिला मतदाता- 118209, अन्य- 3, कुल- 228678.  मझगांव (अजजा) में पुरुष- 105104, महिला- 113504, अन्य- 05, कुल- 218613. जगन्नाथपुर (अजजा) में पुरुष- 97121, महिला- 99758, अन्य- 03, कुल- 196882. मनोहरपुर (अजजा) में पुरुष- 106988, महिला- 108952, अन्य- 04, कुल- 215944. चक्रधरपुर (अजजा) में पुरुष- 100358, महिला- 102081, अन्य- 10, कुल- 202449. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/security-increased-in-delhi-due-to-india-alliances-protest-against-kejriwals-arrest/">केजरीवाल

की गिरफ्तारी के खिलाफ India Alliance के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
प्रखण्ड स्तर पर देखा जाये तो सदर प्रखण्ड में पुरुष मतदाता- 35648, महिला- 38360, थर्ड जेंडर- 2, कुल मतदाता- 74010. सीओ सदर में पुरुष- 23930, महिला- 24820, कुल मतदाता- 48750. झींकपानी में पुरुष-19089, महिला- 21619, कुल- 40708. हाटगम्हरिया में पुरुष- 22997, महिला- 24578, थर्ड जेंडर-2, कुल- 47577. टोंटो में पुरुष- 20533, महिला- 20987, कुल- 41520. तांतनगर में पुरुष- 24873, महिला- 26716, थर्ड जेंडर- 3, कुल- 51592. मंझारी में पुरुष- 25549, महिला- 27847, कुल- 53396. कुमारडुंगी में पुरुष- 20296, महिला- 22433, कुल- 42729. मझगांव में पुरुष- 25493, महिला- 26999, थर्ड जेंडर- 1, कुल- 52493. नोवामुण्डी में पुरुष- 42056, महिला-43454, थर्ड जेंडर-3, कुल- 85513. जगन्नाथपुर में पुरुष- 36241, महिला- 37422, कुल- 73663. गुदडी़ में पुरुष- 10903, महिला- 10616, थर्ड जेंडर- 1, कुल-21520. गोईलकेरा में पुरुष- 27639, महिला- 28077, कुल- 55716. सोनुवा में पुरुष- 29498, महिला- 30839, थर्ड जेंडर- 2, कुल- 60339. बंदगांव में पुरुष- 31066, महिला- 30973, थर्ड जेंडर- 3, कुल- 62042. आनंदपुर में पुरुष- 16163, महिला- 16174, कुल- 32337, मनोहरपुर में पुरुष- 33446, महिला- 34542, कुल- 67988. चक्रधरपुर में पुरुष- 53045, महिला- 54282, थर्ड जेंडर- 1, कुल- 107328. सीओ चक्रधरपुर में पुरुष- 21572, महिला- 21766, थर्ड जेंडर- 7, कुल- 43345 मतदाता हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही