Search

 
 
 

किरीबुरु : सेल की गुवा खदान में 31वां खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुवा लौह अयस्क खदान में शुक्रवार को 31वां खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया. इसमें ए-1 समूह निरीक्षण दल के कंवेनर जितेंद्र कुमार वरीय प्रबंधक (खनन), पाखर बॉक्साइट खदान, मेसर्स हिंडाल्को, सदस्य पीबी मिश्रा मेसर्स टाटा स्टील, संजय शर्मा तथा वंगलपुडी कुमार, मेसर्स हिंडाल्को और अभिषेक कुमार, मेसर्स हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से मौजूद थे. भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय, भारत सरकार का प्राथमिक मिशन खनिज और खान पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत सरकार की विनियामक एजेंसी है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-nirsa-assembly-want-freedom-from-triple-a-vijay-kumar/">धनबाद

: ट्रिपल ए से मुक्ति चाहती है निरसा विधानसभा की जनता- विजय कुमार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Khan-Safty-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसका उद्देश्य पर्यावरण पर न्यूनतम प्रतिकूल प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए खानों के विनियामक निरीक्षणों, खनन योजनाओं के अनुमोदन और पर्यावरण प्रबंधन योजनाओं के माध्यम से देश के खनिज संसाधनों के व्यवस्थित और वैज्ञानिक विकास को बढ़ावा देना है. भारतीय खान ब्यूरो, रांची क्षेत्र, 31वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के अवसर पर गुवा लौह अयस्क खदान के तत्वावधान में खान निरीक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए गुवा लौह अयस्क खदान को मनाने का शानदार अवसर मिला है. ए-1 समूह निरीक्षण दल के कंवेनर जितेंद्र कुमार ने कहा कि खनन उद्योग का हमारे राष्ट्रीय निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है. भारतीय खान ब्यूरो के रांची क्षेत्र का इस वर्ष का विषय है आज का कायाकल्प करें. वैज्ञानिक खनन के निरंतर सुधार के साथ कल जीवित रहें, खनिज संरक्षण जागरूकता, संसाधनों का प्रभावी उपयोग और खनन के सतत विकास की उपलब्धि, भारत में एक अलग पहचान देता है. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा:">https://lagatar.in/dyslexia-awareness-program-in-chiri/">लोहरदगा:

डायट चिरी में डिस्लेक्सिया जागरूकता कार्यक्रम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Khan-Safty-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके कारण इस क्षेत्र की सभी खदानें उत्तरोत्तर प्रगति कर रही हैं. खनन भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है जो संगठन, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. स्वागत भाषण गुवा लौह अयस्क खदान के महाप्रबंधक (खान) डॉ टीसी आनंद ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन गुवा लौह अयस्क खदान के महाप्रबंधक संजय बनर्जी ने दिया. सारे कार्यक्रमों की व्यवस्था गुवा लौह अयस्क खदान के महाप्रबंधक (पर्सनल) प्रवीण कुमार सिंह ने किया. मंच संचालन गुवा लौह अयस्क खदान के महाप्रबंधक संजय बनर्जी और डीएवी स्कूल गुवा की शिक्षिका आकांक्षा सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-four-filed-nominations-from-ichagarh-on-the-last-day/">Chandil

:  ईचागढ़ से अंतिम दिन चार ने किया नामांकन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Khan-Safty-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इससे पूर्व खदानों का निरीक्षण किया गया. साथ ही डीएवी स्कूल, इस्को मिडिल स्कूल, गुवा सेल अस्पताल तथा सेल कर्मियों के द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का निरीक्षण किया गया. कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक एसपी दास, महाप्रबंधक आरके सिन्हा, डॉ सीके मंडल, डॉ विप्लव दास, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, डॉ टीसी आनंद, संजय बनर्जी, मो. इकबाल, संजय कुमार, आलोक यादव, जयश्री नंदकोलियर, उषा राय इत्यादि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही