- इस वर्ष 2024-25 में अब तक10 लाख टन उत्पादन तथा डिस्पैच 11 लाख टन
: नमो फैंस क्लब के कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन किरीबुरू के कर्मचारियों के क्वार्टरों के छत पर पीपीजीएल सीट लगाने का पहला फेज का काम पूरा हो गया है. किरीबुरु टाउनशीप के सभी टूटे हुये सड़को की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है. हाल मे ही किरीबुरु के बिरसा चौक में वाटर फाउंटेन का निर्माण का कार्य भी पूरा हो गया है. साथ ही साथ किरीबुरु के सामुदायिक भवन, अस्पताल, बेसकैम्प रोड, सिनटैक्स वाटर स्टोरेज, चक्कर टाइल्स और पाईप लाईन का भी प्रस्ताव अनुमोदन प्राप्त करने हेतु भेजा गया है तथा जल्द ही ये सारे कार्य शुरु होने की संभवाना है. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/hemant-is-not-forgetting-the-memories-of-jail/">जेल
की यादें भूल नहीं रहे हेमंत निगमित सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में भी इस वर्ष कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं जिसमें सारंडा सुवन छात्रावास के गोद लिये गये 12 विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है. एकलव्य आर्चरी अकादमी के 3 कैडेटों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है. आईटीआई पाठ्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए 10वीं के छात्रों को किरीबुरु सीएसआर द्वारा प्रायोजित किया गया है. एकलव्य आर्चरी अकादमी के तीरंदाज मास्टर आदर्श मल्हार को जिला खेल संघ चाईबासा द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया है. उन्होंने रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित 40वीं एनटीपीसी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में टीम के लिए तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा:">https://lagatar.in/one-day-seminar-at-st-xaviers-college/">सिमडेगा:
संत जेवियर काॅलेज में एकदिवसीय संगोष्ठी किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान के परिधीय गांवों में सीएसआर, किरीबुरु के तहत सारंडा संजीविनी मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मासिक रूप से लगभग 34 शिविरों का आयोजन किया जाता है. इन शिविरों से आसपास के गांवों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं. उन्हें मुफ़्त जांच और दवाएँ मिल रही हैं. किरीबुरू लौह अयस्क खदान को बीते 8 अगस्त को भुवनेश्वर में आईक्यूईएमएस, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित 09वें राष्ट्रीय पर्यावरण, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन (ईईसीसी) - 2024 में कलिंग पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए 5 स्टार (विजेता) पुरस्कार प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/pdj-hoisted-the-flag-in-the-civil-court/">पलामू:
व्यवहार न्यायालय में पीडीजे ने किया ध्वजारोहण किरीबुरू- मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल के लिए (सीटीओ) झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 8 अगस्त को 3 वर्षों के लिए प्रदान किया गया है. किरीबुरू-मेघाहातुवुरू जनरल अस्पताल के लिए संचालन की सहमति (सीटीओ) की शर्तों का पालन करने के लिए, 45 लाख रुपए की लागत से, 10 केएलडी के एक प्रवाह उपवास संयंत्र (इफ्लूएंट ट्रिटमेंट प्लांट) तथा छाया घेरा का निर्माण किया गया. इस संयंत्र की सहायता से हॉस्पिटल से बाहर निकलने वाले लिक्विड वेस्ट को ट्रीट किया जाएगा, जिससे हमारा पर्यावरण और टाउनशिप प्रदूषण मुक्त रहेगा. लगभग 7.50 हेक्टेयर खनन से वापस भरे गए क्षेत्र पर 10 हजार पोधा वन उत्पादकता संस्थान, रांची की सहायता से लगाया गया है. 28 युवक अप्रैंटिसशिप 2024-25 के अंतर्गत अलग-अलग विभागों में प्रशिक्षण ले रहे है. किरीबुरु खदान में इस वर्ष 10 नये बायोमेट्रिक मशीनों को लगाने का कार्य पूरा हो गया है और जल्द ही एटेंडेंस सिस्टम को पूरी तरह से कम्प्यूटराईज करने का कार्य भी शुरु हो जायेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-flag-hoisting-took-place-in-the-office-of-namo-fans-club/">आदित्यपुर
: नमो फैंस क्लब के कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन इस दौरान सीआईएसएफ व स्कूली बच्चों द्वारा पैरेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैत्री फुटबौल मैच आदि का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय, सीजीएम एस एस साहा, सीजीएम धीरेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, उप महाप्रबंधक अमित विश्वास, सहायक महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, सीआईएसएफ के उप समादेष्टा धर्मेन्द्र सिंह चाहर, रोहित टोप्पो, स्वागता लोहार आदि सैकड़ों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सरयू">https://lagatar.in/ranchi-saryu-rai-praised-mainiyan-scheme/">सरयू
राय ने मंईयां योजना की तारीफ कर कहा -अब सरकार शुरू करे भईया योजना
सेल कर्मियों को बिरसा मुंडा एक्सेलेंस अवार्ड दिया गया
सेल, बीएसएल के तत्वावधान में बोकारो स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु एवं गुवा खदान के कई सेलकर्मियों को बिरसा मुंडा एक्सेलेंस अवार्ड दिया गया. कैटेगरी-एक में सेल, किरीबुरु खदान के सेलकर्मी मदन कुमार शर्मा, लक्ष्मीधर गिरि, मनजीत सिंह, संजय कुमार तथा मेघाहातुबुरु खदान से दिलीप कुमार को अवार्ड मिला. इसे भी पढ़ें : IMPORTANT">https://lagatar.in/important-news-all-petrol-pumps-in-jharkhand-will-remain-closed-on-2nd-september-know-the-reason/">IMPORTANTNEWS : 2 सितंबर को बंद रहेंगे झारखंड के सभी पेट्रोल पंप, जानें कारण कैटेगरी-टू में सेल, गुवा से संतोष बाखला, सुदाम चन्द्र गिरि, रंजीत कुमार महापात्रो, बिरंची लोहार, कुंभकरण सामंता, शशिकांत शर्मा. किरीबुरु खदान से गणेश चन्द्र महतो, राजमणी राकेश, राकेश कुमार राजा, राजीव लोचन मोहंता, अशोक कुमार नागरु, प्रभात कुमार नंदकोलियार, प्रेमचन्द प्रधान, अश्विनी कुमार माझी, रवीन्द्र कुमार बेहरा. मेघाहातुबुरु खदान से प्रद्युमन कुमार सेठी, अविनाश शर्मा, महेश चन्द्र बेहरा, इन्द्रजीत पुरती, संतोष सिंकु, एस के सिंकु, आदिल अफताब, पी सी टोपनो, संजय बेहरा, मतिलाल मोहंता, राजेश दास, सोमनाथ साहू को उक्त पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/flag-hoisting-took-place-in-sarala-birla-university/">रांची:
सरला बिरला विश्वविद्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम [wpse_comments_template]
Leave a Comment