Search

किरीबुरु : ट्रांसफॉर्मर में लगी आग समय पर बुझाकर बड़ा हादसा टाला

Kiriburu (Shailesh Singh): सेल, मेघाहातुबुरु खदान गेट एवं एटीएम घर के सामने स्थित ट्रांसफॉर्मर में गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे भीषण आग लग गई. आग को देख खदान गेट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल इसकी सूचना सेल की विद्युत विभाग को दिया. इसे भी पढ़ें : धुर्वा">https://lagatar.in/fraud-of-rs-2-5-crores-exposed-from-dhurva-sub-post-office/">धुर्वा

उप डाकघर से ढाई करोड़ की हेराफेरी का खुला राज
इसके बाद विद्युत विभाग ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर आग बुझाने में सफलता पाई. आग बुझाने हेतु गैस सिलेंडर का भी इस्तेमाल किया गया. अगर समय पर आग नहीं बुझती तो ट्रांसफॉर्मर के फटने की संभावना थी, जिससे बड़ी घटना हो सकती थी. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-complains-against-aurangabad-rjd-candidate-in-eci-accused-of-seeking-votes-in-the-name-of-caste/">बीजेपी

ने औरंगाबाद राजद प्रत्याशी के खिलाफ ECI में की शिकायत, जाति के नामपर वोट मांगने का आरोप

किरीबुरु : सरकार अनाज भी दे रही है तो उसमें कंकड़-पत्थर मिलाकर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Kankad.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सरकार गरीबों को अनाज भी दे रही है तो वह भी कंकड़-पत्थर मिलाकर, जिसे सारंडा के ग्रामीणों को न उगलते, न निगलते बन रहा है. उल्लेखनीय है कि सरकार जन वितरण प्रणाली के दुकानों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड धारियों को चावल, गेहूँ आदि अनाज प्रतिमाह देती है. लेकिन इस बार जन वितरण प्रणाली के दुकानों में जो गेहूँ की सरकारी सप्लाई मिला है, उस गेहूँ के साथ लगभग 20-25 फीसदी मात्रा कंकड़, पत्थर व मिट्टी का है. काफी पानी खर्च कर लोग गेहूं से मिट्टी को तो साफ कर ले रहे हैं लेकिन उसमें भारी पैमाने पर मौजूद छोटे-बडे़ कंकड़-पत्थर को साफ कर पाना मुश्किल भरा है. लाभुकों ने बताया कि सरकार अनाज भी दे रही है तो उसमें कंकड़-पत्थर मिलाकर, जिसे न उगलते, न निगलते बन रहा है. इसे भी पढ़ें : आरक्षित">https://lagatar.in/grand-alliance-is-emphasizing-on-reserved-seats-bjp-is-relying-on-imports/">आरक्षित

सीटों पर महागठबंधन लगा रहा जोर, भाजपा आयातितों के भरोसे
पत्थर मिला गेहूं अगर पिसाते है तो वह आटा की रोटी खाना मुश्किल हो रहा है. यह पत्थर शरीर में जाकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचायेगा. लाभुकों ने कहा कि इसमें राशन डीलरों की कहीं गड़बडी़ नहीं दिखी, क्योंकि गेहूँ की बोरी की मशीन से किया हुआ सिलाई वह हमारे सामने खोल गेहूँ दिये. ऐसे में साफ है कि बाहर से जिसने भी गेहूँ की सप्लाई की होगी उसने अपने फायदे के लिये ऐसा किया है. गरीबों के अनाज की गुणवता के साथ खिलवाड़ करने व उनके अनाज में पत्थर डाल भारी भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सरकार जांच करा उचित कार्यवाही करे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//