Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : लिपुंगा गांव में 12 मई से शुरू होगा दो दिवसीय छाता मेला

Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित गुवा के लिपुंगा गांव में मुंडा चरण चाम्पिया की अध्यक्षता में मंगलवार को पारम्परिक छाता मेला पर्व (जेठ पर्व) को हर्षोउल्लास से मनाने को लेकर विशेष बैठक आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से 12 मई से 14 मई तक उक्त पर्व को मनाने का फैसला किया गया. इसे लेकर 13 मई को विधिवत पूजा-अर्चना किया जायेगा. इस दौरान तिरंदाजी, चटाई व झाडू़ बनाने, हंडी फोड़ आदि अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kabiguru-rabindranath-tagores-birth-anniversary-celebrated-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में समारोहपूर्वक मनी कविगुरु रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती

ढोल-नगाड़ों के बीच करते हैं नृत्य

इस संबंध में समाजसेवी दारा सिंह चाम्पिया ने बताया कि छाता मेला पर्व आदिवासियों के पौराणिक व विलुप्त होता लोकप्रिय पर्व है. यह गर्मी के मौसम में आयोजित किया जाता है. इसे जेठ पर्व भी कहा जाता हैं. पर्व के दौरान कच्चे बांस में रंगीन छतरी लगाकर खड़ा किया जाता है. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ढोल, मांदर, नगाड़ों के बीच सारे लोग पारम्परिक नृत्य-गान कर छाता मेला पर्व मनाते हैं. इस बैठक में समाजसेवी दारा सिंह चाम्पिया, दिऊरी नरसिंह चाम्पिया, छाता पर्व पूजा के लिये नामित दिऊरी सुरा चाम्पिया, मुण्डा चरण चाम्पिया, जयपाल चाम्पिया, सुखलाल चाम्पिया, जिंगरन चाम्पिया, बुधनी चाम्पिया आदि ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही