Search

 
 
 

बहरागोड़ा : शांतिपूर्ण तरीके से धूमधाम से मनाई गई ईद

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा में गुरुवार को धूमधाम से आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद मनाई गई. वहीं ईदगाह में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज पढ़ी गई. लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी. इस अवसर पर बहरागोड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नए वस्त्र धारण कर तथा एक दूसरे को गले लगाकर ईद का मुबारकबाद दिए तथा खुशी का इजहार किया. ईद के पावन अवसर पर घरों को सजाया गया एवं एक से बढ़कर एक पकवान बनाया गया. ईदगाह में सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो पुलिस बल के साथ तैनात रहे. इसे भी पढ़ें : इजराइल">https://lagatar.in/huge-shortage-of-workers-in-israel-six-thousand-workers-from-india-will-go-to-israel-in-april-may/">इजराइल

में श्रमिकों की भारी कमी, अप्रैल-मई में इजराइल जायेंगे भारत से छह हजार मजदूर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-EID-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुस्लिम कमेटी की ओर से लोगों के बीच मिठाई तथा सेवई का वितरण किया गया है. इस मौके पर मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष अली इकबाल, सदस्य एमडी तमन्ना, अफाक आलम, रौनक जमीर, इरशाद, मोतीबुल रहमन, शेख इस्लाम, मंजर आलम, शमशेर, बंटी, आताबुल रहमन समेत मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही