Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बोलानी खदान के रास्ते किरीबुरु जाने वाली सड़क बंद करने से सेलकर्मियों में रोष

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की बोलानी टाउनशिप से बोलानी खदान होते सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु शहर में जाने वाली रास्ता को बोलानी खदान प्रबंधन द्वारा स्थायी रुप से बंद किये जाने से बोलानी के सेलकर्मी नाराज हैं. इस संबंध में बोलानी के एटक, बीएमएस, सीटू, एचएमएस, रिक्स एवं जीएमएम यूनियन ने संयुक्त पत्र बोलानी खदान के सीजीएम को लिखकर उक्त रास्ता को चालू रखने की मांग की है. उक्त यूनियन के मजदूर नेताओं ने कहा कि बोलानी खदान प्रबंधन ने खदान रास्ता होकर किरीबुरु-मेघाहातुबुरु टाउनशिप जाने वाली मार्ग पर मिट्टी डम्प कर आवागमन को स्थायी रुप से बंद कर दिया है. इसे भी पढ़ें : पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-pickup-van-loaded-with-fish-overturned-on-the-road-a-rush-to-loot-chased-away-by-police/">पूर्णिया

: मछली लदा पिकअप वैन पलटा, लूटने की मची होड़, पुलिस ने खदेड़ा
इस मार्ग का इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति जैसे चिकित्सीय समस्या, स्कूल बस का आवागमन, पैरेंट्स मिटिंग, रक्तदान करने आदी जरूरी कार्य हेतु हम सेलकर्मी करते थे. कारण यह की बोलानी खदान रास्ते किरीबुरु की दूरी 7-8 किलोमीटर है. जबकि इस रास्ते को बंद करने के बाद अब बराईबुरु अथवा बेसकैंप के रास्ते किरीबुरु जाने में लगभग तीन गुणा अधिक दूरी तय करना पड़ रहा है. ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं व मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. बोलानी प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से लेते हुये इस मार्ग को पुनः आपात स्थिति हेतु चालू करने का कार्य करे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-whirlwind-in-bjp-silence-in-congress/">धनबाद

: भाजपा में बवंडर, कांग्रेस में सन्नाटा

नोवामुंडी : लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Labharthi-Sampark.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा बीएमएस कार्यालय में भाजपा विधानसभा प्रभारी शंभू हाजरा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक किया गया. बैठक के दौरान शंभू हाजरा ने हर बूथ को जागरूक एवं मजबूत बनाने के लिए लाभार्थी संपर्क अभियान को तेजी से चलाने का दिशा निर्देश दिया. साथ ही अप्रैल माह के कार्यक्रम को लेकर सभी नए एवं पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई. आगामी कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : एनडीए">https://lagatar.in/nda-candidates-enter-campaign-hoping-for-possible-india-ticket/">एनडीए

प्रत्याशी उतरे प्रचार में, ‘इंडिया’ के संभावित टिकट की आस में दावेदार
मौके पर सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, मंगल सिंह गिलुवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्द्र प्रधान, मनोहरपुर विधानसभा प्रभारी गोविन्द पाठक, जमशेदपुर महा नगर प्रभारी किशोर प्रसाद, एससी मोर्चा जिला महामंत्री रितेश प्रसाद, मंडल मंत्री सागर दास, विनय दास, महिला मोर्चा के मनीषा नायक, मीडिया प्रभारी राज किशन प्रसाद, आईटी सेल सह संयोजक तरुण कुमार पान, प्रभारी रामनाथ समद, विशाल करुवा, राज, राजेश खंडाईत, विनय प्रसाद, विवेक महतो और भी कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : एनडीए">https://lagatar.in/nda-candidates-enter-campaign-hoping-for-possible-india-ticket/">एनडीए

प्रत्याशी उतरे प्रचार में, ‘इंडिया’ के संभावित टिकट की आस में दावेदार

नोवामुंडी : रामनवमी पर्व को लेकर बैठक का किया आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-ramnavmi-Baithak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा राम नगर स्थित राम मंदिर के प्रांगण में रामनवमी अखाड़ा समिति के लोगों ने की बैठक. बैठक की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक ने की. बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी पर शोभा पद यात्रा भव्य रूप से निकालने पर जोर दिया गया. साथ ही इस शोभा पद यात्रा पर कलाकारों के द्वारा विभिन्न करतब की झांकी दिखाई दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : एनडीए">https://lagatar.in/nda-candidates-enter-campaign-hoping-for-possible-india-ticket/">एनडीए

प्रत्याशी उतरे प्रचार में, ‘इंडिया’ के संभावित टिकट की आस में दावेदार
यह शोभा पद यात्रा गुवा के बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलकर गुवा बाजार, राम नगर, रेलवे मार्केट, विवेक नगर, कच्छी धौड़ा, गुवासाई एवं कल्याण नगर पहुंचेगी. इस दौरान बैठक में गोविंद पाठक, शंकर दास, सागर दास,बेनुधर पान, चुनू सिंह, समीर पाठक, पप्पू चौबे, नरेश दास, सुदीप दास, राकेश झा, संगीता नायक, किरण कुमारी, सुनिता देवी, रीता देवी, पार्वती किसान, पुनम, बबीता इत्यादि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही