Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : ब्राइट फ्यूचर अकादमी का वार्षिक समारोह सम्पन्न

Kiriburu (Shailesh Singh) : ब्राइट फ्यूचर अकादमी, प्ले स्कूल, मेघाहातुबुरु का वार्षिक समारोह हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम, महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम एवं विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम एवं सुषमा राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. बच्चों को संबोधित करते हुए सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि ये नन्हे बच्चे देश के भविष्य हैं. माता-पिता व गुरु इनके भविष्य के निर्माता है. स्कूल से हीं बच्चों को अनुशासन व संस्कार मिलना प्रारम्भ होता है. यही बच्चे आगे चलकर देश के विभिन्न संस्थाओं के उच्च पद पर विराजमान होंगे. बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करता हूं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sendra-will-be-announced-on-april-9-dalma-buru-sendra-committee-started-preparations-by-meeting598260-2/">जमशेदपुर

: 9 अप्रैल को होगा सेंदरा का ऐलान, दलमा बुरू सेंदरा समिति ने बैठक कर शुरु की तैयारी

बच्चों को सिखने के लिए घर में भी बेहतर माहौल जरूरी

[caption id="attachment_598272" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Bright-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग.[/caption] स्टेला सेलबम ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को संभालना, उन्हें एक कुम्हार की तरह आकार देकर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना इस स्कूल की प्रबंधन व यहां के शिक्षिकाएं निरंतर कर रही हैं. स्कूल व बच्चों के प्रति हमारी शुभकामनाएं है. महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम ने कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है. यहां बच्चों को जो राह दिखाया जा रहा है वह काफी बेहतर है. बच्चों को सिखने के लिए स्कूल के अलावे घर में भी बेहतर माहौल होना जरूरी है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-expressed-displeasure-over-the-selection-of-munda-in-jamid-village/">चक्रधरपुर

: जामिद गांव में मुंडा चयन को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

[caption id="attachment_598271" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Bright-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे.[/caption] कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल व अन्य कार्यों में बेहतर करने वाले बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र सीजीएम द्वारा प्रदान किया गया. इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को प्रभावित किया. सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक व अन्य मौजूद थे. इस दौरान डॉ. मनोज कुमार, नीलम वर्मा,  प्राचार्या संगीता कालिन्दी, पुष्पा देवी, प्रियंका बेहरा, सावित्री गुप्ता आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही