Search

 
 
 

किरीबुरु : एकलव्य आर्चरी की अंशिका ने रजत व शिवशंकर ने कांस्य पदक जीता

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित खेलो इंडिया (ईस्ट जोन) आर्चरी प्रतियोगिता खेली गई. इसमें सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी के युवा तीरंदाज शिव शंकर मैती ने पुरुष सीनियर वर्ग में कांस्य पदक और जूनियर महिला वर्ग में अंशिका कुमारी सिंह ने रजत पदक जीता. इनकी जीत से सेल और एकलव्य आर्चरी अकादमी का नाम रौशन हुआ है. दोनों युवा तीरंदाजों की इस सफलता पर किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, किरीबुरु के महाप्रबंधक सह एकलव्य आर्चरी अकादमी के संयोजक सह झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन कुमार सोनकुशरे, कोच राजेन्द्र गुईया, कोच कल्पना गुईया ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-railways-issued-a-decree-to-vacate-the-land-protest-started/">जामताड़ा

: रेलवे ने जमीन खाली करने का जारी किया फरमान, विरोध शुरू
उन्होंने दोनों को बेहतर व उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उक्त चारों अधिकारियों ने कहा कि अकादमी ने अब तक आधा दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज दिये हैं. आने वाले समय में हमारे और खिलाड़ी देश के लिये पदक जीतेंगे. उल्लेखनीय है कि 18 से 22 अगस्त तक किरीबुरु में आयोजित होने वाली आर्चरी चयन शिविर में देश के अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज भाग लेने वाले हैं. इसमें उक्त दोनों तीरंदाज भी शामिल होंगे. इस चयन शिविर से झारखंड आर्चरी टीम का गठन किया जाएगा. टीम के सदस्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही