Search

किरीबुरु : असामाजिक तत्व ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का किया प्रयास

  • असामाजिक तत्व की पहचान में जुटे सभी धर्मों के लोग
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर में दो समुदायों के बीच आपसी सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का असफल प्रयास कोई असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया. कोई अज्ञात असामाजिक तत्त्व ने किरीबुरु स्थित मस्जिद की बाउन्ड्री पर ॐ एवं जय श्रीराम लिखकर हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के बीच ऐतिहासिक आपसी प्रेम व भाईचारा के रिश्तों में खटास अथवा जहर घोलने का असफल प्रयास किया. ऐसे तत्वों को यह नहीं पता है कि किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के सभी धर्म व समुदाय के लोग एक परिवार की तरह साथ-साथ रहते हैं. ऐसे कार्य करने वालों को हिन्दू, मुस्लिम, सीख, ईसाई, सरना धर्म आदि सभी समुदाय के लोगों ने निंदा की है. तथा सभी समुदाय अपने-अपने स्तर व सामूहिक प्रयास से ऐसे तत्वों का पता लगाकर उन्हें सबक सिखाने तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही कराने के प्रयास में लग गये हैं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-champai-soren-inaugurates-guruji-student-credit-card-portal-manki-munda-scholarship-scheme-also-inaugurated/">सीएम

चंपाई सोरेन ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का किया उद्घाटन
मस्जिद कमेटी के सचिव अबरार अहमद ने बताया कि कोई मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति हीं ऐसा कार्य किया होगा. इससे हमारी सभी धर्म व समुदाय के साथ आपसी एकता व भाईचारे के रिश्तों में कभी भि जहर घोल नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि हम हिन्दुओं या अन्य धर्मों के धार्मिक स्थल व पर्व त्योहारों में जाते एवं एक-दूसरे को मदद करते हैं. अन्य धर्म के लोग भी हमारे पर्व-त्योहारों में आते व सहयोग करते हैं. हम सभी धर्म के लोग यहां दो जिश्म व एक जान की तरह रहते हैं. हमारी एकता व एक-दूसरे पर विश्वास को कोई भी ताकत तोड़ नहीं सकता है. हमने मंदिर कमेटी को भी इसकी जानकारी दी है. वह भी ऐसी घटना से मर्माहत हैं. हम सभी मिलकर ऐसे तत्वों को चिन्हित करने का कार्य कर रहे हैं ताकि उसका सामाजिक बहिष्कार व अन्य कानूनी दंड दिलाया जा सके. इस घटना के बाद मस्जिद की दीवार पर लिखा शब्द को मिटा दिया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-former-cm-held-a-meeting-with-bjp-leaders-discussed-lok-sabha-elections/">चक्रधरपुर

: पूर्व सीएम ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, लोस चुनाव पर की चर्चा
मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अरविन्द चौहान व अन्य ने इसे बहुत दुःखद व काफी निंदनीय घटना बताते हुये कहा कि यहां का धार्मिक एकता की वजह से हीं हम सभी किरीबुरु-मेघाहातुबुरु को स्वर्ग मानते हैं. ऐसे लोग हमारी एकता व भाईचारे को तोड़ नहीं सकते, बल्कि स्वंय टूट जायेगा. ऐसे तत्व को हम सभी चिन्हित करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि यहां धर्म के सारे बंधन तोड़ हम सभी एक परिवार की तरह रहते हैं. यहीं हमारी एकता व पहचान है. यह घटना हम सभी के लिये बड़ी घटना है जो बर्दाश्त व क्षमा योग्य नहीं है. किसी भी धर्म व समुदाय को आहत करने वाली कृत्य नहीं होनी चाहिए. ऐसा करने वालों का समाज में कोई स्थान नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp