Search

 
 
 

Kiriburu : वन भूमि पर कब्जा से जुड़े विवाद के समाधान के लिए सांसद से लगाई गुहार

 
  • कोल्हान वन प्रमंडल के बुंडू व अगरवां के ग्रामीणों के बीच कई दशक से तनातनी
Kiriburu (Shailesh Singh): कोल्हान वन प्रमंडल अंतर्गत बुंडू के ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंप कर घाटखुड़ी कंपार्टमेंट संख्या- 1, 2, 3 एवं 4 की वन भूमि को लेकर बुंडू और अगरवां गांव के ग्रामीणों के बीच वर्षों से चले आ रहे विवाद के समाधान की गुहार लगाई है. बुंडू के ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन झारखंंड आंदोलनकारी नेताओं के दिशा निर्देश के अनुसार बुंडू के ग्रामीणों ने कई अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर वर्ष 1978 से इस कंपार्टमेंट की जंगलों की साफ सफाई की थी. इसमें अगरवां के ग्रामीण शामिल नहीं थे. जब बुंडू के ग्रामीणों ने इस जगह को साफ सफाई करके खेती करने लायक बनाया तो अगरवां के ग्रामीण जबरदस्ती इस जगह पर अवैध तरीके से हक जमाना चाह रहे हैं. जबकि यह सरासर अन्याय है. प्रमाण के तौर पर ग्रामीणों ने आंदोलनकारियों के सारे कागजात इस आवेदन के साथ संलग्न किया है. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-due-to-the-enthusiasm-of-durga-festival-entire-jadugoda-becomes-devotional/">Jadugoda

: दुर्गोत्सव की धूम से पूरा जादूगोड़ा भक्तिमय

हिंसक झड़प में मारे जा चुके हैं तीन ग्रामीण

उल्लेखनीय है कि उक्त वन भूमि पर कब्जा से जुड़े विवाद को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों के बीच कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है. एक घटना में बुंडू के ग्रामीणों ने अगरवां के तीन ग्रामीणों की हत्या व दर्जनों को घायल कर दिया था. इस विवाद को सुलझाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से विशेष ग्राम सभा का आयोजन रोवाम में किया गया था. इसके अलावे अनेक बार बैठक भी हुई थी. लेकिन समाधान नहीं निकला. समाधान नहीं निकलने का मुख्य वजह यह है कि जिस जमीन के लिए दोनों गांवों के ग्रामीण लड़ रहे हैं वह आरक्षित वन भूमि है. जिसे जंगल काटकर ग्रामीणों ने झारखंड आंदोलन के दौरान साफ-सफाई कर उसपर कब्जा व खेती प्रारंभ किया था. इस दौरान झारखंडी शहीद दिवस कमिटी के अध्यक्ष कृष्णा तोपनो, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष बेंगरा केराई, सचिव सुरेश अंगारिया, गंगदा गांव के मुंंडा बिरसा सुरीन,माधो तोपनो, विजय अंगारिया, मथुरा पुरती शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Dumaria:">https://lagatar.in/dumaria-mla-sanjeev-gave-ration-to-orphan-children/">Dumaria:

विधायक संजीव ने अनाथ बच्चों को दिया राशन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही