Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu  : गुवा प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू होगा - मधु कोड़ा

  • मेघालया गेस्ट हाउस में पूर्व सीएम ने लोगों की सुनीं समस्याएं
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, गुवा खदान के संयुक्त यूनियन के मजदूर नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा स्थित अपने आवास पर सोमवार की रात बैठक की. इसमें पिछले दिनों गुवा खदान में स्लो डाउन आंदोलन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. बैठक के बाबत मधु कोड़ा ने बताया कि उक्त आंदोलन के दौरान सेल, बीएसएल एवं गुवा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ सेल की मेघालया गेस्ट हाउस में संयुक्त मोर्चा के बीच बैठक में सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था. लेकिन प्रबंधन अपना वादा पूरा नहीं कर रहा है. जल्द ही सेल की गुवा प्रबंधन से इसका कारण पूछेंगे. सम्मानजनक जबाब नहीं मिलने पर बड़ा आंदोलन अर्थात् आर्थिक नाकेबंदी भी शुरू की जा सकती है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-hemant-government-cheated-in-the-name-of-providing-job-and-unemployment-allowance-madhu-koda/">Kiriburu

: नौकरी व बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर हेमंत सरकार ने ठगा – मधु कोड़ा
मधु कोड़ा मंगलवार को मेघालया गेस्ट हाउस पहुंचे. यहां लोगों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. हालांकि सीजीएम के नहीं होने पर प्रबंधन से वार्ता नहीं हो सकी. मधु कोड़ा ने कहा कि सेल प्रबंधन किरीबुरु का प्रोस्पेक्टिंग, मुर्गापाड़ा आदि क्षेत्रों की जर्जर सड़कें, मेन मार्केट आदि क्षेत्रों की सिवरेज नालियों का निर्माण नहीं कर रहा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. किरीबुरु-मेघाहातुबुरु की सभी बस्तियों में पेयजल की गंभीर समस्या, सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी के अलावे स्त्री, हड्डी व नश, ईएनटी, सर्जन, औषधि आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों के नहीं रहने की वजह से सेलकर्मियों व आम मरीजों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता है. इन सभी समस्याओं को लेकर किरीबुरु-मेघाहातुबुरु प्रबंधन के खिलाफ भी आंदोलन छेड़ा जायेगा. इस दौरान मजदूर नेता रामा पांडेय, जयसिंह नायक, पंचम जौर्ज सोय, राजेश कोडा़, रमेश गोप, राजकुमार झा, जीप सदस्य देवकी कुमारी, पंसस भादो टोप्पो, मुखिया पद्मिनी लागुरी, पद्मा केशरी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-movement-paid-off-municipal-corporation-repaired-the-road-overnight/">Adityapur

: आंदोलन लाया रंग, नगर निगम ने रातों रात की सड़क मरम्मत
हेमंत सोरेन के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा पर मधु कोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झामुमो ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग झूठा आश्वासन दिया था कि सभी को विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बनायेगी. इस झूठा आश्वासन व प्रत्याशी बनने की चाहत में सारे झामुमो कार्यकर्ता संविधान बदलने, वनाधिकार का पट्टा दिलाने आदि से मतदाताओं को गुमराह कर जोबा माझी को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अब झामुमो किस-किस को प्रत्याशी बनायेगी. हेमंत सोरेन झामुमो की गुटबाजी को शांत कराने के लिए ऐसा कर रहे हैं. लेकिन इस बार मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र के झामुमो के नाराज कार्यकर्ता व क्षेत्र की मतदाता झामुमो को सबक सिखाने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें :  रोहिणी">https://lagatar.in/rohini-taunts-pm-when-there-is-already-an-aiims-why-did-the-need-arise-to-hand-over-the-land/">रोहिणी

का पीएम पर तंज, जब एक AIIMS है ही तो निर्माण के लिए जमीन सौंपेने की नौबत क्यों आयी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही