Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : बिरसा मुंडा मेमोरियल गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में 9 अप्रैल को बिरसा मुंडा मेमोरियल गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को कीक मारकर किया. यह प्रतियोगिता मेघाहातुबुरु प्रबंधन के स्पोर्ट्स विभाग द्वारा सीएसआर योजना के तहत मेघाहातुबुरु मैदान में कराया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में कुल छः टीमें भाग ले रही है. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय के बीच खेला गया. इस मैच में किसी भी टीम की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका. पेनाल्टी सूट आउट में उत्क्रमित विद्यालय ने प्रोजेक्ट प्लस-टू को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/sahibganj-police-register-fresh-fir-in-illegal-mining-case-after-ed-notice/">अवैध

खनन मामला : ईडी के नोटिस के बाद साहिबगंज पुलिस ने नयी प्राथमिकी दर्ज की

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना

[caption id="attachment_603238" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Football-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि.[/caption] अपने संबोधन में सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन विभिन्न प्रकार के खेलों का निरंतर आयोजन कर महिला व पुरुष खिलाड़ियों को निरंतर मंच प्रदान करने का कार्य कर रही है. रविवार को शुरू हुई गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता भी इसी की एक कड़ी है. खेल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना, उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना आदि है. खेल के माध्यम से लोग बीमारियों से दूर रहेंगे और स्वस्थ रहेंगे. इसके अलावे लोगों के बीच आपसी एकता, प्रेम व भाईचारे बढे़गा. स्टेला सेलबम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता निरंतर होनी चाहिए. इससे पूरे समाज का मनोरंजन होता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-municipal-council-launched-cleanliness-campaign-cleaning-of-drains-was-done/">चाईबासा

: नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान, नालियों की कराई गई सफाई

उद्घाटन मैच के दौरान ये अधिकारी हुए शामिल

[caption id="attachment_603240" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Football-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रुप फोटो में सभी टीमों के खिलाड़ियों साथ अतिथि.[/caption] इस दौरान झारखंड खान समूह के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक केबी थापा, बी कटारिया, एके पटनायक, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, एनके विश्वास, मुखिया पार्वती किड़ो, मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो, उप मुखिया सुमन मुंडू, सहायक महाप्रबंधक राम बाबू डोराडला, डॉ. मनोज कुमार, सरश साहू, अवधेश कुमार, बी राजू बेलन, जीके नायक, वीर सिंह मुंडा, आफताब आलम, एनएन घटवारी, सरगेया अंगारिया, जगदीप महाराणा, बीरबल गुड़िया, जिगिल सिंह, कुलदीप सिंह, पीसी माझी आदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही