Kiriburu (Shailesh Singh) : भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मेघाहातुबुरू श्रमिक संघ का वनभोज सह सांगठनिक बैठक वायरलेस मैदान में रविवार को हुई. इसकी अध्यक्षता भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण करने एवं भारत माता की जयकारे के साथ हुआ. इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ, पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी को सर्वसम्मति से भंग कर तीन कार्यवाहक पदाधिकारी बनाये गए. जिला कमेटी का वर्तमान में जिन लोगों को दायित्व सौंपा गया है उसमें धनुर्जय लागुरी को जिला संयोजक बनाया गया है. श्री लागुरी पूर्ण रूप से जिला मंत्री के रूप में कार्य करेंगे. इसके अलावे वीरेन्द्र बालमुचु को जिला सह संयोजक एंव सेरगिया अंगारिया को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसे भी पढ़े :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-anganwadi-worker-and-helper-will-be-selected-in-four-blocks-date-fixed/">चांडिल
: चार प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का होगा चयन, तिथि तय
: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 24 मास्टर एथलीट होंगे शामिल
: चार प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का होगा चयन, तिथि तय
ठेका मजदूर संघ का श्रमिक संघ में हुआ विलय
बैठक में मेघाहातुबुरू श्रमिक संघ से संबद्ध सिंहभूम ठेका मजदूर संघ की कमेटी को भंग कर इस संघ का विलय मेघाहातुबुरू श्रमिक संघ में कर दिया गया है. ठेका मजदूरों की अलग से बैठक कर जल्द ही नयी कमेटी का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. बैठक में सेलकर्मियों व ठेका श्रमिकों की तमाम समस्याओं का समाधान, उनके हक व अधिकार की लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ने, संगठन से नये श्रमिकों को जोड़ने आदि का फैसला किया गया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-24-master-athletes-of-the-district-will-be-included-in-the-national-athletics-championship/">चाईबासा: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 24 मास्टर एथलीट होंगे शामिल
Leave a Comment