Search

 
 
 

Kiriburu : सेल व इस्को कर्मियों को 26500 एवं प्रशिक्षुओं को 21200 रुपये बोनस

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), इस्को स्टील प्लांट ने वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को बोनस भुगतान करने का निर्णय लिया है. सेल के सभी कर्मचारियों को 26500 रुपये और प्रशिक्षुओं को 21200 रुपये बोनस मिलेगा. अन्य नियमित गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए यह राशि वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक सेल प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन राशि के रूप में मानी जाएगी. वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अलग होने वाले गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को आनुपातिक आधार पर भुगतान किया जाएगा. कर्मचारी, जो 2024-25 के दौरान इस्तीफा दे चुके हैं उन्हें किसी तरह का भुगतान नहीं किया जाएगा. इसके अलावा, भुगतान की तिथि के बाद 2024-25 के दौरान इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों के मामले में, भुगतान की गई राशि उसके अंतिम निपटान से काट ली जाएगी. किसी गैर-कार्यकारी कर्मचारी द्वारा काम का कोई अनधिकृत ठहराव/अवैध हड़ताल/इस तरह की कोई कार्रवाई जो कंपनी के उत्पादन और उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है, संबंधित गैर-कार्यकारी कर्मचारी को वार्षिक राशि के लिए अयोग्य बना देगी. इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/film-development-council-secretary-sujit-upadhyay-honored/">फिल्म

डेवलपमेंट काउंसिल के सचिव सुजीत उपाध्याय सम्मानित
इस मामले में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, किरीबुरु के महामंत्री राजेंद्र सिन्द्रिया ने कहा कि बोनस का भुगतान का सर्कुलर इस्को ने जारी कर दिया है. अब एनजेसीएस की क्या जरूरत है. अब एनजेसीएस को भंग समझा जाना चाहिए. सेल प्रबंधन एनजेसीएस को कोई अहमियत नहीं दे रहा है. यह एक इलिगल कमेटी व बिना पंजीकृत कमेटी होने के नाते इसको अहमियत नहीं दी जा रही है, यह प्रमाणित हो गया है. जबकि सेल का सभी समझौता एनजेसीएस में होता आ रहा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-firing-in-land-dispute-three-people-shot/">पलामू

: जमीन विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों को लगी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही