Search

 
 
 

किरीबुरु : मनोहरपुर-बड़ाजामदा सड़क पर कार ने टैंकर में टक्कर मारी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा थाना अन्तर्गत मनोहरपुर-बड़ाजामदा मुख्य सड़क मार्ग पर 24 जून की शाम लगभग 5 बजे जामकुंडिया गांव के समीप बुरुसाई मोड़ पर एक टैंकर और कार (सीजी07एमबी-2783) के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक महिला को मामूली चोटें आयी हैं. इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कार पर पति-पत्नी व दो बच्चे सवार थे. वे मनोहरपुर से बड़बिल की ओर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-shot-in-the-back-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में युवक के पीठ पर मारी गोली
उक्त मोड़ पर उक्त कार ने विपरीत दिशा से आ रही टैंकर में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के दौरान कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें सवार एक महिला को मामूली चोटें आयी हैं. कार सवार लोग घटनास्थल पर ही अपनी कार छोड़ दूसरे वाहन को मंगाकर बड़बिल की तरफ रवाना हो गये. इस घटना के बाद छोटानागरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही