Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : गुवा खदान के प्राईवेटाईजेशन के खिलाफ सेलकर्मियों में उबाल

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल,बीएसएल की गुवा लौह अयस्क खदान प्रबंधन द्वारा खदान का उत्पादन समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का ठेका आगामी 20-22 वर्षों के लिए प्राईवेट कंपनी को दिये जाने की खबर से सेलकर्मियों व गुवा के तमाम मजदूर संगठनों में भारी आक्रोश व उबाल है. मामले को लेकर गुवा खदान में सक्रिय तमाम मजदूर संगठनों के उच्च पदाधिकारियों व सेलकर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 30 जनवरी की देर शाम गुवा में हुई. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governors-attitude-is-negative-government-should-bring-ordinance-ratan-tirkey/">राज्यपाल

का रूख नकारात्मक, सरकार लाए अध्यादेश: रतन तिर्की

आखिरी दम तक लड़ेंगे लड़ाई

बैठक में मौजूद मजदूर नेताओं में रामा पांडेय, दुचा टोप्पो, दिलबाग सिंह, राजेश कोड़ा आदि ने बताया की सेल एक पब्लिक सेक्टर खदान है. लेकिन सेल प्रबंधन केन्द्र सरकार के साथ मिलकर इस खदान को प्राईवेट ठेका कंपनी के हाथों सौंपकर खदान का उत्पादन से लेकर माल ढुलाई तक का कार्य कराना चाहती है. इसके खिलाफ हम सभी यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 31 जनवरी की शाम लगभग 4 बजे गुवा प्रबंधन के जेनरल आफिस का जोरदार घेराव व प्रदर्शन करेंगे. गुवा खदान का प्राईवेटाईजेशन के खिलाफ हम सभी मिलकर आखिरी दम तक लडा़ई लडे़ंगे. इसे भी पढ़ें : जुबां">https://lagatar.in/o-ram-on-tongue-and-nathuram-in-mind-will-no-longer-work-minister-mithilesh-thakur/">जुबां

पर हे राम और मन में नाथूराम अब नहीं चलेगा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

22 वर्षों के लिए एमडीओ नामक प्राइवेट कंपनी को दे रही है ठेका

मजदूर नेताओं ने कहा कि श्रम मंत्रालय से संबंधित हमारा जो ठेका अधिनियम के सेक्शन 10 में प्रावधान है कि पब्लिक सेक्टर की खदानों में उत्पादन से संबंधित कोई कार्य प्राईवेट ठेकेदार से नहीं कराना है. उसके बावजूद सेल प्रबंधन गुवा खदान के उत्पादन से संबंधित ठेका लगभग 22 वर्षों के लिये एमडीओ नामक प्राईवेट कंपनी को दे रही है. इससे सेलकर्मियों व खदान को भारी नुकसान उठाना पडे़गा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-core-committee-meeting-of-jvsc-concluded-agreement-reached-on-organizing-various-competitions/">जमशेदपुर

: जेवीएससी की कोर कमिटी की बैठक संपन्न, विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन पर बनी सहमति

बैठक में ये लोग हुए शामिल

इस बैठक में रामा पांडेय, दुचा टोप्पो, दिलबाग सिंह, पंचम जौर्ज सोय, विजय तियू, राजेश कोड़ा, राजकुमार झा, अन्तर्यामी महाकुड़, निर्मल जीत सिंह, मनोज बारला, उदय सिंह, भीमसेन गोप, पूर्ण चन्द्र राणा, माधव चन्द्र गागराई, हरीश चन्द्र पान, नारायण सवैंया, दशरथ पान, मन्नाराम, गंगाराम, अमरनाथ झा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही