Search

 
 
 

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु में हो रही बारिश से ठिठुरन बढ़ी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु एवं सारंडा क्षेत्र में मंगलवार की रात से जारी हल्की वर्षा तथा निरंतर बादल छाये रहने से ठंड में भारी वृद्धि देखी जा रही है. 24 जनवरी को किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री एवं अधिकतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है. कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से लोग अपने-अपने घरों व रजाई में कैद हैं. इसे भी पढ़ें : कर्पूरी">https://lagatar.in/lalu-took-a-dig-at-the-decision-to-give-bharat-ratna-to-karpoori-thakur-said-fear-is-right/">कर्पूरी

ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने के फैसले पर लालू ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा-डर ही सही…
कुछ बाहर हैं भी तो शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढंक कर जरुरी कार्य में लगे हैं. ठंड की वजह से बच्चों व वृद्धों की परेशानी बढ़ी हुई है. सबसे ज्यादा परेशान घरेलू महिलाओं को हो रही है. उन्हें सुबह से ही घर की साफ-सफाई, कपड़ा धोने से लेकर खाना बनाने तक का कार्य करना पड़ रहा है. ठंड ऐसी पड़ रही है कि शरीर का खून जमा दे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही