Search

किरीबुरु : ईसाई समुदाय ने गुड फ्राइडे पर की चर्च में प्रार्थना

Kiriburu :  ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार के दिन को विभिन्न गिरजा घरों में गुड फ्राईडे अर्थात पवित्र शुक्रवार के रूप मनाया. किरीबुरु स्थित आरसी चर्च में ईसाई धर्म के लोगों ने प्रभु ईसा मसीह को याद कर प्रार्थना की. इस दौरान क्रुस रास्ता किया गया, जिसमें लोगों ने मन ही मन प्रभु ईसा मसीह पर बीते दुख को याद किया. साथ ही लकड़ी के भारी क्रुस को एक से लेकर चौदह स्थान तक बारी-बारी चौदह लोगों ने अपने कंधों पर ढ़ोया. मौके पर चर्च में प्रार्थना व दुख भोग के अनुसार अलग-अलग गीत भी गाया गया. फादर प्रभु दयाल व गुलाब समीर द्वारा धर्म विधि को सम्पन्न कराया गया. इसे भी पढ़े : उल्मा">https://lagatar.in/after-ulma-muslim-organizations-came-forward-will-campaign-for-dowry-free-marriage/">उल्मा

के बाद मुस्लिम संस्थाएं आईं आगे, दहेज मुक्त शादी के लिए चलाएंगी मुहिम
[caption id="attachment_290273" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/kiriburu-church.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> क्रुस कंधे पर ढोकर प्रार्थना करते ईसाई समुदाय के लोग.[/caption]

ईसाई धर्म को मानने वाले लोग हुए शामिल

इसमें बहुत से ईसाई धर्म को मानने वाले लोग जैसे संजु हेस्सा, मनोज किंडो, जेवियर मुंडु, कोसमस कुल्लु, बिलारमन कन्डुलना, प्रवीण केरकेट्टा, जोन मुंडु, रोशन सुरीन, सुधीर खेस, संतोष कन्डुलना, हेरमन सोए, सचिन तोपनो, आशिष खेस ने क्रुस रास्ता का भारी क्रुस अपने कंधों पर ढ़ोया. इस दौरान एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, रोहित टोप्पो, ए बिन्हा, एस होरो, सुजित कुजुर, नारायन नाग, अजित बोदरा, बी किस्पोट्टा, ग्रेस किस्पोट्टा इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़े : बिहार">https://lagatar.in/bihar-due-to-scorching-heat-studies-will-be-done-in-schools-only-from-7-to-12-in-the-morning/">बिहार

: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में  सुबह 7 से 12 बजे तक ही होगी पढ़ाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp