Search

किरीबुरू : स्क्रैप चोरी के मामले में शिकायत दर्ज, वाहन जब्त

Kiriburu (Ghailesh Singh) : सेल की 12 नम्बर बंद पड़ी चिड़िया खदान में स्थित क्रेशर प्लांट की कटिंग कर स्क्रैप चोरी करने से संबंधित मामले को लेकर खदान के कर्मचारी महेन्द्र प्रसाद ने चिड़िया ओपी में शिकायत दर्ज कराई. दर्ज शिकायत में उसने कहा कि पांच जून की अहले सुबह खदान में ड्यूटी करने गया था. इसी दौरान लगभग 5 बजे सुबह बंद खदान के क्रेशर में लोहा पिटने की आवाज आई. जब क्रेशर पास पहुंचा तो देखा की वहां एक टाटा योद्धा पीकअप वाहन बीआर09-0702 खड़ी है एवं तीन लोग लोहा चोरी करने का प्रयास कर रहे थे.शोर मचाने पर सभी वाहन छोड़ भाग गये. इसकी सूचना चिड़िया ओपी पुलिस को दी गई. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-vaishya-community-agitated-due-to-increasing-crime-staged-a-sit-in/">कोडरमा

: बढ़ रहे अपराध से वैश्य समाज आक्रोशित, दिया धरना

पुलिस चोरों की कर रही है तलाश

उल्लेखनीय है कि स्क्रैप चोरी की घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने बरामद कर एवं प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है. स्क्रैप चोरी की इस घटना को सर्वप्रथम ग्रामीणों ने घटना वाली रात वाहन के चारो चक्का का हवा निकाल विफल कर दिया था. चोर वाहन पर गैस सिलेंडर, कटर आदि के साथ लैश होकर आये थे एवं क्रेशर को काट रहे थे. इस चोरी की घटना में गुवा का एक स्क्रैप माफिया एवं मारंगपोंगा गांव के कुछ लोग शामिल हैं. इनकी तलाश पुलिस कर रही है. सूत्रों का कहना है कि गुवा में तीन बडे़ स्क्रैप माफिया अथवा चोर है. इसमें से एक को बीते दिनों गुवा पुलिस ने सेल की गुवा खदान से चोरी गई स्क्रैप के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया. एक बड़ा चोर रुंगटा कांटा क्षेत्र में रहकर अपने दर्जनों स्टाफ की सहयोग से स्क्रैप चोरी की वारदात कराते रह रहा है. बड़ाजामदा में भी एक बड़ा स्क्रैप चोर है जो रेलवे के स्क्रैप की निरंतर चोरी करा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-fair-is-being-held-on-the-airstrip-as-soon-as-evening/">चाकुलिया

: शाम होते ही हवाई पट्टी पर लग रहा है “हाथी मेला”
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//