Search

 
 
 

किरीबुरु : 60 लाख रुपये लेकर फरार हुए दम्पत्ति पहले भी लगा चुके हैं कई लोगों को चूना

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा क्षेत्र की लगभग 135 गरीब महिलाओं को बैंक से लोन दिलवा कर व लोन का पूरा पैसा अर्थात लगभग 60 लाख रुपये लेकर भागने वाले बड़ाजामदा निवासी दिलीप चौधरी व पत्नी अम्बिका चौधरी को लेकर अब बड़ाजामदा व आसपास के क्षेत्रों में लोगों की दबी जुबान अनेक खुलासा करने लगी है. लोगों ने बताया की दिलीप चौधरी ने बड़ाजामदा स्थित अपने मकान को बेचने अथवा बंधक रखने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये ले रखा है. हालांकि, कई लोग उसके आचरण को देख उसके झांसे में आने से बच गये. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prince-of-burmaine-dies-due-to-drowning-in-bagbera-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा बड़ौदा घाट में बर्मामाइंस के प्रिंस की डूबने से मौत

अम्बिका चौधरी ने भी कई लोगों से लिए हैं ब्याज पर लाखों रुपये 

अम्बिका चौधरी ने भी अपने बेटे की नौकरी हेतु घूस देने के नाम पर कई लोगों से प्रत्येक माह तीन से पांच फीसदी तक के ब्याज पर लाखों रुपये लिए हैं. लेकिन अब उन लोगों का पैसा वापस मिलना मुश्किल हो गया है. दोनों दम्पत्ति द्वारा जिन लोगों से कर्ज अथवा अन्य तरीके से पैसा लिए गए हैं, उन्हें पैसा वापस नहीं किया गया है. विदित हो कि लोगों ने बताया कि प्रारंभ में दिलीप चौधरी बड़ाजामदा का एक बड़ा हस्ती अर्थात पैसे वाला था. उसकी अपनी दुकान, लोडर मशीन आदि भी थी. लेकिन बाद में वह अपनी गलत नीतियों की वजह से निरंतर कमजोर होता गया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-entrepreneur-troubled-since-2018-for-noc-jvbnl-hangs-up-disputed-bill/">आदित्यपुर

: एनओसी के लिए 2018 से उद्यमी परेशाान, जेवीबीएनएल ने विवादित बिल का मामला बता लटकाया

अपना पैसा वापस लेने के लिये दम्पत्ति की खोज रहीं सैकड़ों महिलाएं

लोगों ने बताया कि दिलीप चौधरी के सगा भाई प्रदीप चौधरी ने भी कुछ माह पूर्व बड़ाजामदा में आत्महत्या कर लिया था. हालांकि, आत्महत्या करने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है. उल्लेखनीय है कि बड़ाजामदा निवासी उक्त दम्पत्ति को अब सैकड़ों महिलाएं अपना पैसा वापस लेने के लिये खोज रही हैं. वहीं, उक्त दम्पत्ति पूरे परिवार के साथ बड़ाजामदा से फरार हो गए हैं. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-23-sabers-were-examined-in-free-health-camp-in-darisai-sabar-basti/">गालूडीह

: दारिसाई सबर बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 23 सबरों की हुई जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही