Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सीआरपीएफ 197वीं बटालियन ने सारंडा के ग्रामीणों के बीच बांटे गर्म कपड़े

Kiriburu (Shailesh Singh) : सीआरपीएफ की करमपदा स्थित ई / 197वीं बटालियन ने अपने परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम बटालियन के कमांडेंट प्रवेश कुमार जौहरी निर्देशन और सहायक कमांडेंट सुरेन्द्र बेनीवाल एवं सहायक कमांडेंट नुपूर चक्रवर्ती की देखरेख में आयोजित की गई. कार्यक्रम में सारंडा के विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों के बीच गर्म कपड़े व जरूरत के अन्य सामान का वितरण किया गया. सीआरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि वह उनकी सहायता व सुरक्षा हेतु सदैव तैयार है. युवा गलत रास्ते पर किसी भी परिस्थिति में नहीं जायें. इसे भी पढ़ें : अनुबंधित">https://lagatar.in/statewide-strike-of-contracted-mercury-medical-workers-health-service-on-stretcher/">अनुबंधित

पारा चिकित्साकर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल, स्ट्रेचर पर स्वास्थ्य सेवा
नक्सल आपके गांव व क्षेत्र के विकास के सबसे बडे़ बाधक हैं. नक्सलियों की गलत विचारधारा व शोषण नीति से तंग व त्रस्त होकर गुमराह होकर उनके दस्ते में शामिल युवा निरंतर भागकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इसमें कुछ बडे़ नक्सली भी शामिल हैं. कभी भी ग्रामीण युवक नक्सलियों के बहकावे में नहीं आयें. इस दौरान समवाय अधिकारी जीडी एसएन राय, समवाय के अन्य कार्मिक, स्थानीय पुलिस के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही