Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : गुवा में सेल के जेनरल ऑफिस के सामने झारखंड मजदूर संघर्ष संघ का प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu/Gua : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों महिला व पुरुष मजदूरों ने सेल की गुवा प्रबंधन के खिलाफ जेनरल ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया. इसके बाद रामा पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 15 सूत्री मांगपत्र सीजीएम बीके, महाप्रबंधक एसएन पंडा और उप महाप्रबंधक एनके झा के साथ वार्ता की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 सूत्री मांग पत्र सौंप उसे पूरा करने का आग्रह किया. संघ ने गुवा अयस्क खान में 500 सामान्य रिक्त पदों पर यथाशीघ्र बहाली प्रक्रिया शुरू करने, गुवा मिडिल स्कूल में शिक्षकों की बहाली करने, नोट सीट कर्मियों को मेडिकल कार्ड देने, पांच वर्षों से अधिक समय से काम करने वाले ठेकाकर्मियों को प्रोन्नति देने, ठेका कर्मियों को भी आवास की सुविधा देने की मांग की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/GUA-MAJDOOR-PRADARSHAN-1-300x144.jpg"

alt="" width="300" height="144" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-blocked-the-gate-of-tslpl-mine-in-noamundi-and-baraiburu-from-6-am/">किरीबुरु

: झामुमो ने नोवामुंडी व बराईबुरु में टीएसएलपीएल खदान का गेट सुबह छह बजे से किया जाम
ठेका कर्मियों को नाइट एलाउंस, सीक छुट्टी और मिट्टी के पैसा में बढ़ोत्तरी करने, योगनगर स्थित शिव मंदिर की मरम्मत, उसका सैंदर्यीकरण, योगनगर से न्यू कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत, गुवा टाउनशिप की साफ-सफाई, पेयजल की गुणवत्ता में सुधार करना, गुआ बाजार में स्थित शौचालय की सफाई प्रतिदिन करवाने की मांग की. गुवा के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने, छोटे वाहन और भारी मशीन चालकों को स्कील्ड का पैसा देना, सेल अस्पताल की साफ-सफाई और सीएमओ डॉ एसके मंडल की तानाशाही से मरीजों को मुक्ति दिलाना, कंपनी के जर्जर आवासों की मरम्मत और जेनरल ऑफिस में महिला शौचालय की व्यवस्था आदि की मांग की गई. प्रबंधन से वार्ता में रामा पांडेय के अलावे अंतर्यामी महाकुड़, राजेश यादव, राजेन्द्र प्रुष्टी, कमल मोदी, उमेश नाग, संगीता खंडाईत, साधना सिंह, पद्मिनी गोच्छाईत आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही