Kiriburu (Shailesh Singh) : आजादी का अमृत महोत्सव-2 के अंतर्गत जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन अभियान का उद्घाटन उपायुक्त अनन्य मित्तल ने चाईबासा सामाहरणालय कक्ष में द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपायुक्त ने बताया कि सात माह तक चलने वाले अमृत अभियान में डिजिटल लेन देन वर्तमान समय की जरुरत है. यह हमें सहजता के साथ-साथ पारदर्शिता भी प्रदान करता है. हम सभी को डिजिटल लेनदेन को सभी सखी मंडल की दीदीयों को सिखाना है और ऑनलाइन सेफ्टी के लिए सजग करना है. डिजिटल प्रक्रिया में हम घर बैठे एक बैंक खाता से दूसरे बैंक खाता में सफलतापूर्वक लेनदेन कर सकते हैं. डीपीएम ने सात माह तक प्रखंड, पंचायत, गांव-गांव चलने वाले अमृत अभियान के बारे में जानकारी दी. विदित हो की विभिन्न बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओ की पहुंच सखी मंडल के सदस्यों, उनके परिजनों और ग्रामीण समुदाय के बीच डिजिटल ट्रान्जेक्शन की उपयोगिता को 15630 सखी मंडल, 1367 ग्राम संगठन, 75 संकुल संगठन और 204620 सदस्यों के बीच सुनिश्चित करना है. अमृत अभियान में बीसी सखी, बैंक सखी, वित्तीय साक्षरता सीआरपी दीदी द्वारा गांव - गांव में समूह, ग्राम संगठन, संकुल संगठन स्तर पर अमृतकाल की प्रस्तावित गतिविधियां जनवरी से 15 अगस्त 2023 तक होनी हैं. अमृत अभियान में वित्तीय साक्षरता के मुख्य घटक में सभी संकुल संगठन स्तर पर एक-एक सक्षम केंद्र की स्थापना प्रस्तावित है. अमृत कार्यक्रम के दौरान जिले में सखी मंडल व बैंक के परस्पर समन्वय से किये गए डिजिटल पहल के तहत सांकेतिक डेमो चेक का वितरण भी उपायुक्त ने किया. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/stay-away-from-eds-witnesses-ias-poojas-bell-will-be-rejected-if-pressure-is-created-read-full-order-of-sc/">ED
के गवाहों से दूर रहें, दबाव बनाया तो खारिज हो जाएगी IAS पूजा की बेल, पढ़ें SC का पूरा आदेश इंडियन बैंक द्वारा नरसंडा संकुल संगठन को प्रदत इंटरनेट बैंक की सुविधा, जन सामर्थ पोर्टल के माध्यम से दो बैंक क्रमश: केनरा बैंक व बैंक ऑफ इंडिया, चाईबासा द्वारा 3 सखी मंडल के क्रेडिट लिंकेज आवेदन का आवंटन, ऑनलाइन क्रेडिट लिंकेज पोर्टल के माध्यम से 390 सखी मंडल के क्रेडिट लिंकेज आवेदन को 11 बैंक व 59 बैंक शाखा के साथ सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-workers-adamant-on-the-arrest-of-jhamada-dependents-staged-a-sit-in-on-the-third-day-as-well/">धनबाद:
झमाडा आश्रितों की गिरफ्तारी पर अड़े निगम कर्मी, तीसरे दिन भी दिया धरना सखी मंडल की दीदी को बेहतर आजीविका संवर्धन के लिए केनरा बैंक नोवामुंडी व बैंक ऑफ बड़ौदा जगनाथपुर द्वारा 10 -10 लाख का कैश क्रेडिट की सुविधा प्रदान की गयी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया चाईबासा द्वारा 37 सखी मंडल को आवंटन व निकाशी सीमा प्रति सखी मंडल 6 लाख करके कुल निकाशी सीमा 2.22 करोड़ दी गयी. उद्घाटन कार्यक्रम में जेवियर एक्का, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, जेएसएलपीएस, परमेश्वर पूर्ति, निदेशक आरसेटी (RSETI), सीएसासी से जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंक के प्रतिनिधि व 60 सखी मंडल की दीदियां उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
किरीबुरु : उपायुक्त ने वित्तीय साक्षरता व डिजिटल ट्रांजेक्शन अभियान का किया उद्घाटन

Leave a Comment