और कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें रखी कायम
मामले की जांच कराई जा रही - अजय लिंडा
अजय लिंडा ने बताया कि हाइवा ट्रक के चालक द्वारा छापेमारी टीम को बालू से संबंधित ओडिशा का माइनिंग चलान दिखाया गया है. लेकिन यह चालान असली है या फर्जी, इसकी जांच ओडिशा से चालान निर्गत करने वाले कार्यालय से झारखंड पुलिस कराने वाली है. एक चलान में वाहन का नम्बर अंकित नहीं है. अर्थात बिना नम्बर के चलान कैसे जारी हुआ है. इस मामले की भी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीम रात से लेकर आज सुबह तक विभिन्न मार्गों में माफियाओं के वाहन को पकड़ने में लगी है. इसके लिये चाईबासा से हमारी टीम के लोगों को भी लगाया गया था.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-district-cooperative-officer-started-action-against-the-defaulters-lampas/">आदित्यपुर
: लैंपस के बकायेदारों के विरुद्ध जिला सहकारिता पदाधिकारी ने शुरू की कार्रवाई
: लैंपस के बकायेदारों के विरुद्ध जिला सहकारिता पदाधिकारी ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस की अलग-अलग टीम कर रही है छापामारी
[caption id="attachment_637558" align="aligncenter" width="234"]alt="" width="234" height="300" /> बालू लदे हाइवा ट्रक से बरामद चाला.न[/caption]
सूत्रों के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफीयाओं में हड़कंप मचा हुआ है. बालू माफिया कुछ स्थानीय लोगों को फोन कर धमकी भी दे रहे हैं कि उन्हीं की सूचना पर यह खबर छपी और पुलिस कार्रवाई कर रही है. उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत जैतगढ़ ओपी क्षेत्र के मुन्डुई, गुमुरिया, कुआपड़ा बालू घाट से हाइवा व ट्रैक्टर से दिन-रात बालू की अवैध तस्करी बडे़ पैमाने पर होने संबंधित खबर 14 मई को लगातार न्यूज में प्रमुखता से छपी थी. इसमें बालू माफियाओं का व्हाट्सऐप नम्बर का भी खुलासा किया गया था जिसके माध्यम से वह वाहन मालिकों से प्रत्येक माह बालू घाट से बालू उठाव हेतु एक निर्धारित रकम लेते थे. इस खबर के बाद कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के दिशा-निर्देशन में बीती रात से सुबह तक पुलिस की अलग-अलग टीम विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान डीआईजी की छापेमारी दस्ते में शामिल पुलिस ने जैतगढ़ क्षेत्र से बालू लदे दो ट्रैक्टर व तीन हाइवा को पकड़ा है. जिसके चालान की जांच पुलिस करवा रही है. पुलिस ने नोवामुंडी, जैतगढ़ व हाटगम्हरिया मार्ग पर अलग-अलग टीम रात भर बालू तस्करों को पकड़ने के लिए लगा रखी थी.
इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/increasing-cyber-crime-will-be-curbed-in-jharkhand-training-is-being-given-to-police-officers/">झारखंड
में बढ़ते साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, पुलिस अफसरों को दी जा रही है ट्रेनिंग
में बढ़ते साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, पुलिस अफसरों को दी जा रही है ट्रेनिंग
फर्जी चालान की हो रही जांच
[caption id="attachment_637560" align="aligncenter" width="285"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/dig-kiriburu35-285x300.jpg"
alt="" width="285" height="300" /> फर्जी चलान.[/caption]
alt="" width="285" height="300" /> फर्जी चलान.[/caption]
सबसे आश्चर्य की बात है कि हाइवा चालक ने पुलिस को जो ओडिशा के सासंग बालू घाट का चालान दिया हैं उसमें एक चालान के परमिट नम्बर के स्थान पर किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नहीं है. जबकि एक चालान पर रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखा है. बडा़ा सवाल यह है कि खनन विभाग बिना वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखे चालान कैसे निर्गत कर दिया. सूत्रों का कहना है कि बालू माफिया खनन विभाग से सांठ-गांठ करके फर्जी चलान हासिल कर लेते हैं. एवं गाडी़ पकडे़ जाने पर वह इस चलान को आनन फानन में भरकर उसमें पकडे़ गये वाहनों का नम्बर डालकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. पुलिस ने बिना वाहन का नम्बर डाले चालान पकड़ा है. जिससे अधिक संभावना जताई जा रही है कि यह चालान फर्जी है. बिना वाहन नम्बर अंकित एक चलान से कई हाइवा बालू पार किया जाता है.
इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-team-of-indira-gandhi-shiksha-niketan-chakradharpur-became-the-winne/">चाईबासा
: इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम बनी विजेता [wpse_comments_template]
: इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम बनी विजेता [wpse_comments_template]

Leave a Comment