Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : खबर का असर : बड़ाजामदा-छोटानागरा-मनोहरपुर मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Sailesh Singh) : एक बार फिर लगातार न्यूज की खबर का असर हुआ है. बारिश से झाड़बेड़ा गांव के समीप सड़क धंसने की खबर पोर्टल पर चलने के बाद बड़ाजामदा-छोटानागरा-मनोहरपुर मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद किया गया है. अब भारी वाहन बराईबुरु-गुवा-रोवाम होते मनोहरपुर जाएंगे. लगातार न्यूज की खबर के बाद किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने भारी व मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. एसडीपीओ ने बताया कि सारंडा स्थित उक्त मार्ग पर झाड़बेड़ा गांव के समीप सड़क काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है. निरीक्षण के बाद भारी मालवाहक वाहनों का रुट को डायवर्ट कर बराईबुरु से गुवा, रोवाम, सलाई के रास्ते मनोहरपुर भेजने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-due-to-incessant-rain-50-feet-road-near-jharbeda-village-broke-down-one-foot/">किरीबुरु

: लगातार हो रही बारिश से झाड़बेड़ा गांव के पास 50 फीट सड़क टूट कर एक फीट धंसी

पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित

एसडीपीओ ने बताया कि गुवा-रोवाम के बीच मुख्य सड़क पर लगभग आधा दर्जन स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर के बाद वन विभाग को जल्द पेड़ को काट कर हटाने को कहा गया है, ताकि सड़क पर यातायात बहाल किया जा सके. एसडीपीओ ने कहा कि मेरे अलावे विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व बीडीओ लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुये हैं. किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस-प्रशासन राहत व बचाव कार्य के लिये तैयार है. बड़ाजामदा रेलवे अंडर पास पुल पर भारी जल जमाव हो गया है. पानी की निकासी के लिए प्रयास तेज है. उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे क्षेत्र में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है जो सभी के लिये अच्छी खबर है. इसे भी पढ़ें : मूसलाधार">https://lagatar.in/bokaro-due-to-incessant-rains-life-is-disturbed-water-entered-many-houses-it-is-difficult-to-get-out-of-the-houses/">मूसलाधार

बारिश ने बिगाड़ा रिम्स का हाल : दो दर्जन पेड़ गिरे, 11000 बोल्ट के तार क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही