Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : इलेक्ट्रिकल व माइनिंग ए ने अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में किया प्रवेश

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में आयोजित अंतर विभागीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल ने मेकैनिकल सर्विसेस को 9 रन से पराजित कर दिया. इलेक्ट्रिकल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 72 रन बनाया. जिसमें संतोष ने 20 गेंद में 31 रन तथा नीरज ने 25 गेंद में 28 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेकैनिकल सर्विसेस की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर मात्र 62 रन हीं बना सकी. इसमें रविकांत झा 16 गेंद में 16 रन, बीरबल ने 15 गेंद में 15 रन तथा खुर्शीद मंसूरी ने 5 गेंद में 11 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/amshedpur-after-the-increase-in-corona-infection-in-the-district-the-health-department-was-alerted-ordered-to-investigate-patients-with-symptoms/">जमशेदपुर

: जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, लक्षण वाले मरीजों की जांच का आदेश

मृत्युंजय कुमार ने खेली 32 गेंद में 36 रन पारी

प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में माइनिंग ए ने जेनरल को 6 विकेट से पराजित किया. जेनरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 80 रन बनाए. इसमें मृत्युंजय कुमार ने 32 गेंद में 36 रन, कुंवर वीरेन्द्र बहादुर ने 19 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइनिंग ए ने 7.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया. इसमें समल ने 16 गेंद में 28 रन एवं विक्की सिंह ने 18 गेंद में 26 रन बनाए. इस प्रतियोगिता में मेघाहातुबुरु खदान के विभिन्न विभागों की कुल छः टीमें जिसमें माइनिंग ए, माइनिंग बी, प्लांट, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल सर्विसेस, जेनरल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-allegations-sudha-was-offered-dowry-dead-body-recovered-from-well-at-1-30-am/">गिरिडीह

: आरोप : दहेज की भेंट चढ़ा दी गई ‘सुधा’, देर रात डेढ़ बजे कुएं से बरामद हुई लाश

मैच के दौरान ये अधिकारी थे उपस्थित

इस दौरान महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, सीजीएम एसएस साहा, महाप्रबंधक भीके सुमन, महाप्रबंधक विकास दयाल, सरस साहु, अजीत कुमार, जीके नायक, डीसी परीडा, स्वांय, कुलदीप सिंह, जिगिल सिंह, आलम अंसारी, अफताब आलम, राजू, शैलेश बारी, विश्वकर्मा गुप्ता, राज नारायण शर्मा, जे साशमल, बंटी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही