Search

 
 
 

किरीबुरु : भारी वर्षा व आंधी के बाद किरीबुरु में बिजली व संचार सेवा ठप

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु टाउनशिप एवं खदान क्षेत्रों में 22 सितम्बर की अहले सुबह लगभग 5 बजे से बिजली एवं एयरटेल की संचार सेवा ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ी. उल्लेखनीय है कि किरीबुरु एवं आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर निरंतर भारी वर्षा हो रही है. आज अहले सुबह लगभग 5 बजे से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा शुरू हुई. इसी दौरान शहरी व खदान क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. इसे भी पढ़ें : कल">https://lagatar.in/tomorrow-the-duration-of-day-and-night-will-be-equal-beautiful-view-of-sunrise-will-be-seen-from-equinox-site-of-barkagaon/">कल

समान होगी दिन और रात की अवधि, बड़कागांव के इक्वीनोक्स साइट से दिखेगा सूर्योदय का खूबसूरत नजारा

33 केवी लाइन में आई खराबी

सेल किरीबुरु के विद्युत विभाग के अधिकारी से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि नोवामुंडी से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान के लिये आई 33 केवी लाइन में बड़ाजामदा से किरीबुरु के बीच जंगल में कहीं पेड़ गिरने अथवा खराबी आने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है. हमारी टीम इस समस्या को ठीक करने के लिए जा रही है. वर्षा की वजह से परेशानी उत्पन्न हो रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/games-in-jail-vegetables-inside-are-consumed-shopping-from-outside-is-shown/">हजारीबाग

जेल में खेल : खपाई जाती है अंदर उगाई गई सब्जियां, दिखाया जाता है बाहर से खरीदारी
दूसरी ओर किरीबुरु में स्थित एयरटेल का मोबाइल टावर में लगा डीजी सेट का उपकरण की चोरी कुछ माह पूर्व हो गई थी. इसके बाद बिजली कटने के साथ ही इस शहर में संचार सुविधा भी पूरी तरह से ठप हो जाती है. उक्त संचार कंपनी भी नया डीजी सेट नहीं लगाकर सिर्फ सेल द्वारा दी जा रही बिजली के भरोसे ही है. इसको लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है. उपभोक्ताओं का कहना है कि संचार कंपनी उपभोक्ताओं से निरंतर पैसा ले रही है, लेकिन 24 घंटे संचार सेवा उपलब्ध नहीं करवा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही