Search

 
 
 

किरीबुरू : भनगांव में हाथियों ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में भय व्याप्त

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा वन प्रमंडल के ससंग्दा (किरीबुरु) रेंज अन्तर्गत भनगांव क्षेत्र के जंगलों में पिछले एक माह से हाथी डेरा डाले हुए. इससे ग्रामीण परेशान हैं. इन हाथियों का समूह से एक विशालकाय दंतैल हाथी लगभग प्रतिदिन रात में पास के जंगल से भनगांव में आकर लोगों का कृषि उत्पाद व बागवानी को नष्ट कर रहा है. हाथी से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है. ग्रामीण हाथी के डर से अपने घरों अथवा गांव से निकलकर जरूरी कार्य करने के लिए बाहर अथवा वनोत्पाद लाने जंगल नहीं जा पा रहे हैं. इससे उनके सामने आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें :लोग">https://lagatar.in/i-dont-care-what-people-say-i-will-keep-going-to-the-temple-sara-ali-khan-gave-a-befitting-reply-to-the-trollers/">लोग

क्या कहते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं मंदिर जाती रहूंगी, सारा अली खान का ट्रोलर्स को करारा जबाव

हाथी भगाने में मदद नहीं कर रहा विभाग

भनगांव निवासी बसंत नायक व अन्य ग्रामीणों ने बताया की यह हाथी एक माह से हमारे गांव के समीप जंगल में हीं रह रहा है. हाथी अब तक कई लोगों की जान ले चुका है. उन्होंने बताया की वन विभाग को कई बार जानकारी देने के बाद भी वह हाथी भगाने में मदद नहीं कर रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-forest-department-team-kept-chasing-elephants-in-jamua-overnight/">चाकुलिया

: जमुआ में रात भर हाथियों को खदेड़ती रही वन विभाग की टीम

ग्रामीणों ने गोली मार कर हाथी की कर दी थी हत्या

उल्लेखनीय है कि लगभग 10 वर्ष पूर्व हाथी के आतंक से त्रस्त लोगों ने भनगांव के समीप जंगल में मचान बनाकर एक हाथी की गोली मार हत्या कर उसका दांत काट ले गये थे. अगर वन विभाग का यहीं रवैया रहा तो किसी दिन ग्रामीण त्रस्त होकर उक्त हाथी का भी शिकार कर दें. भनगांव के ग्रामीण प्रारम्भ से थोड़ा हिंसक प्रवृत्ति के हैं. एक बार तो आइएफएस के नेतृत्व वाली वन विभाग की पूरी टीम को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर कईयों को अधमरा कर दिया था. पुलिस व सीआरपीएफ के मदद से कई बंधकों को छुड़ा कर सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगर वन विभाग हाथी को भगाने का कार्य नहीं करती है तो इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि वह हाथी को मारकर दांत न गायब कर दे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-councilor-neetu-got-angry-on-the-statement-of-the-municipal-administrator/">आदित्यपुर

: नगर निगम के प्रशासक के बयान पर भड़की पूर्व पार्षद नीतू
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही