Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : केवि मेघाहातुबुरु में कक्षा 1 में नामांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल से होगी शुरू : प्राचार्य

Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु का शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल प्रातः 10 बजे से 15 अप्रैल सायं 5 बजे तक होगा. उक्त जानकारी प्राचार्य डा0 आशीष कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि पहले एक क्लास में 40 बच्चों का नामांकन होता था. लेकिन नयी शिक्षा निति में हुई बदलाव के बाद अब हर क्लास की साईज को कम किया गया है. अर्थात अब हर क्लास में 32 बच्चों का ही नामांकन करना है. इसके अलावे बाल वाटिका का नामांकन हेतु आवेदन ऑफ लाइन लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-launched-campaign-against-illegal-liquor-sale/">चांडिल

: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
बाल वाटिका के लिये फार्म 1 अप्रैल से विद्यालय में मिलेंगे. उन्होंने बताया की क्लास 2 से क्लास 9 तक अगर किसी क्लास में 32 से कम बच्चे रहते हैं तो उसके लिये भी नामांकन औफ लाईन किया जायेगा. वर्ग 2 से 9 तक जिस क्लास में 32 से कम बच्चे होंगे, उसकी जानकारी सीबीएसई विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर 31 मार्च तक अपलोड कर दिया जायेगा एवं 1 अप्रैल को हम अपने विद्यालय की नोटिस बोर्ड पर लगा इसकी जानकारी सार्वजनिक कर देंगे. इसे भी पढ़ें : अरब">https://lagatar.in/news-came-from-arabian-sea-indian-navy-rescued-iranian-ship-and-23-pakistanis-from-the-clutches-of-pirates/">अरब

सागर से आयी खबर, भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानियों को छुड़ाया
डॉ आशीष कुमार ने बताया की कक्षा -1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है. सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2024 के अनुसार होगी. कक्षाओं में सीटों का आरक्षण के.वि.सं. के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2024- 25 के अनुसार किया जाएगा जो कि : https://kvsangathan.nic.in

पर उपलब्ध हैं. कक्षा 2 से 9 की कक्षाओं में, स्थान रिक्त होने पर ही, प्रवेश के लिए पंजीकरण 1 अप्रैल प्रातः 8 बजे से 10 अप्रैल सायं 4 बजे तक ऑफलाइन मोड द्वारा किया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-mukhtar-ansari-laid-to-rest-in-kalibagh-cemetery/">UP

: मुख्तार अंसारी को कालीबाग कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा लोगों का हुजूम
विधिवत भरे हुए फॉर्म को हमारे विद्यालय में प्राचार्य के कार्यालय में जमा करवाना होगा. यदि आवेदन पत्र में कोई गलत / भ्रामक जानकारी दी जाती है तो केवि में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा. प्राचार्य / प्रवेश प्रभारी द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर, निर्धारित समय अंतराल में ही संपर्क करे. प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट: https://kvsonline

admission.kvs.gov.in के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही