Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सारंडा के युवाओं को फिया फाउंडेशन दी संविधान की जानकारी

Kiriburu (Shailesh Singh) : सामाजिक संस्था फिया फाउंडेशन रांची के तत्वावधान में मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में युवा नेतृत्व को भारत का संविधान और उसके मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी जा रही है. इसके लिए पंचायत स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है. रविवार को सारंडा अन्तर्गत चिड़िया पंचायत के बिनुवा गांव स्थित मिडिल स्कूल भवन में कार्यशाला आयोजित की गई. प्रशिक्षक प्रोग्राम इंप्लीमेंटर मोहन हांसदा, अनीश चंद्र नाग और प्रखंड समन्वयक संजय सोरेंग ने संयुक्त रूप से भारत का संविधान और संविधान की प्रस्तावना को परिभाषित किया. इसके अलावे पेशा कानून, ग्राम सभा की स्थाई समिति की भूमिका और कर्तव्य की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/there-are-signs-of-lagging-behind-in-the-cleanliness-survey-of-dhanbad/">धनबाद

के स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ने के मिल रहे संकेत
सभी गांव में ग्रामसभा सफल संचालित करने, कार्यकारणी समिति का गठन, ग्राम कोष बैंक अकाउंट खुलवाने, ग्रामसभा और कार्यलय स्थापित करने पर जोर दिया गया. इस दौरान लोड़ो ग्राम के मुंडा मंगल सुरीन, उपमुखिया फूलमती लागुरी, डकुवा सुनील अंगारिया, रेखा लोहार, पार्वती मुंडा लोहार, चंद्रमोहन चेरवा, लाल मोहन पूर्ति, सोमा समद, प्रीती नाग, दशरथ चेरवा, ज्योति समद समेत बिनुवा, चिड़िया, अंकुवा और चिड़िया राजस्व गांव के युवा वर्ग आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही