Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : मेघाहातुबुरु में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 16 मार्च से

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) :लूजर्स क्लब, मेघाहातुबुरु-किरीबुरु प्लेयर्स ग्रुप द्वारा सेल, मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के स्पोर्ट से लगातार 11वां फ्लड लाइट नॉकआउट लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 16 मार्च से 24 मार्च तक मेघाहातुबुरु मैदान में किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता महिला व पुरुष की अलग-अलग टीमों के बीच आयोजित होगा. क्लब के पदाधिकारी प्रभात मिंज ने कहा कि यह प्रतियोगिता स्थानीय खेल प्रतिभा को बढ़ाने हेतु आयोजित की जाती है. इसमें किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के ही खिलाड़ी भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-west-bengal-fasting-woman-burnt-by-lamp-flame/">बहरागोड़ा

: दीपक की लौ से पश्चिम बंगाल की व्रती महिला झुलसी
प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. पुरुष टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 3000 एवं महिलाओं के लिये 1500 रुपये निर्धारित किया गया है. प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है. प्रतियोगिता का प्रत्येक मैच 10 ओवर का खेला जाएगा और गेंदबाज को अधिकतम 2 ओवर फेंकने की अनुमति होगी. अंपायर का निर्णय अंतिम तथा किसी भी विवाद में समिति का निर्णय अंतिम निर्णय होगा. किसी भी कारण से मैच अधूरा/बाधित होने की स्थिति में कमेटी इस पर निर्णय लेगी. मैच शाम 5.30 बजे शुरू होंगे, इसलिए टीम अपने निर्धारित समय से 40 मिनट पहले रिपोर्ट करेंगे. यदि कोई टीम देर से पहुंचती है तो समिति के निर्णय के अनुसार दूसरी टीम को वॉकओवर दिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-plan-to-connect-villages-of-naxal-affected-tonto-and-chaibasa-blocks-to-the-main-road-in-cold-storage/">चाईबासा

: नक्सल प्रभावित टोंटो व चाईबासा प्रखंड के गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने की योजना ठंडे बस्ते में
टाई मैच का निर्णय सुपर ओवर फेंककर किया जाएगा. एक खिलाड़ी को केवल एक ही टीम के लिए खेलना है.जो कोई भी इस नियम का पालन नहीं करता है उसकी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जायेगा. आईसीसी की नियम यथावत लागू रहेंगे. प्रतियोगिता में केवल उन स्थानीय लोगों को खेलने की अनुमति है जो वर्तमान में किरीबुरू - मेघाहातुबुरू इलाके के निवासी हैं, सेलकर्मी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, वन विभाग, पुलिस, विद्यालय या कोई अन्य एजेंसी जो यहां स्थापित है. अधिक जानकारी के लिये राहुल कुमार सेन (7070596646), प्रभात मिंज (7296039249), कुलदीप सिंह (7294878900), बीरबल गुड़िया (9471768143) से खिलाड़ी सम्पर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही